फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Employees on strike .. Electricity town of Kalan town and 150 villages

कर्मचारी हड़ताल पर.. कलान कस्बा और 150 गांवों की बिजली गुल

Tue, 06 Oct 2020 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Employees on strike .. Electricity town of Kalan town and 150 villages
शाजहांपुर/ कलान। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल की मार कलान कस्बा और वहां के उपकेंद्र से जुडे़ 150 गांवों के लोगों को झेलनी पड़ी। रविवार शाम 11 केवी हाईटेंशन लाइन का जंपर टूटने कलान उपकेंद्र ठप हो गया, जिससे कलान कस्बा और इलाके के 150 गांवों की बिजली गुल हो गई। पिछले 24 घंटे से बिजली पानी को तरस रहे लोगों ने सोमवार शाम उपकेंद्र का घेराव किया। हालांकि वहां मौजूद एसडीएम रमेश बाबू ने लोगों को दो घंटे में बिजली सप्लाई चालू करने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में पूरे प्रदेश के बिजली कर्मचारी सोमवार सुबह अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए। जिले के कलान उपकेंद्र से कस्बा और करीब डेढ़ सौ गांवों को बिजली सप्लाई की जाती है। कलान कस्बा और ब्लॉक क्षेत्र के गांवों को मिलाकर करीब डेढ़ लाख की आबादी है, जिनमें करीब 34 हजार उपभोक्ता होंगे। कलान कस्बा स्थित 33 केवी बिजली उपकेंद्र को उसावां के 132 केवी पॉवर स्टेशन से बिजली मिलती है। उसावां से निकली 33 केवी इनकमिंग लाइन का एक जंपर रविवार शाम करीब सात बजे शार्ट सर्किट होने से टूट गया। इनकमिंग लाइन ठप होने से कलान उपकेंद्र को बिजली मिलनी बंद हुई, जिससे कलान कस्बा और देहात के सभी फीडर बंद हो गए। बावजूद इसके कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया, जिससे कलान कस्बा और गांवों की बिजली रातभर गायब रही। सोमवार सुबह बिजली कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। बिजली न आने की वजह से सुबह को लोग पानी के लिए तरस गए।
विज्ञापन

परेशान होकर तमाम लोग इकट्ठे होकर बिजली उपकेंद्र गए। वहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि उसावां उपकेंद्र के कर्मचारियों के द्वारा इनकमिंग लाइन पर विद्युत सप्लाई बंद नहीं की जा रही है। इसकी वजह यह है कि उसावां उपकेंद्र के कर्मचारी हड़ताल हैं। इससे लोगों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। दिनभर बिजली सप्लाई चालू नहीं हुई तो शाम साढ़े चार बजे भूमि विकास बैंक अध्यक्ष व भाजपा नेता विनोद गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में लोग इकट्ठे होकर बिजली उपकेंद्र का घेराव करने जा पहुंचे। इसका पता लगने पर एसडीएम रमेश बाबू पहले से उपकेंद्र पहुंच गए। एसडीएम रमेश बाबू ने लोगों को समझाया कि कलान उपकेंद्र के कर्मचारियों की एक टीम गठित करके विद्युत केंद्र उसावां भेजी गई है और बिजली आपूर्ति जल्द शुरू कराने की कोशिश की जा रही है। दो घंटे में सप्लाई चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed