फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Employees engaged in getting vote counting passes, supporters of candidates

मतगणना पास बनवाने में जुटे कर्मचारी और प्रत्याशियों के समर्थक

Thu, 03 Mar 2022 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Employees engaged in getting vote counting passes, supporters of candidates
शाहजहांपुर कलक्ट्रेट परिसर के एसडीएम न्यायालय कक्ष में बुधवार को मतगणना पास बनवाने पहुंचे प्रत? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। दस मार्च को रोजा मंडी परिसर में मतगणना होगी। इसके लिए तमाम कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में फोटो व अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करने शुरू कर दिए हैं। एसडीएम सदर के न्यायालय कक्ष में बुधवार को मतगणना पास के लिए कर्मचारी और प्रत्याशियों के काउंटिंग एजेंट नामित किए समर्थक पहुंचते रहे।
विज्ञापन

मतगणना से जुड़े कार्यों के लिए विभिन्न विभागों के करीब 750 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पंडाल में गणना के लिए 14-14 टेबिल लगाई जानी हैं। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए एक-एक अतिरिक्त टेबिल लगाई जाएगी। इन सभी मेजों के सामने प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ता भी बैठाए जाएंगे। मतगणना केंद्र के बाहर सशस्त्र बलों के जरिये सुरक्षा का तिहरा घेरा बनाया जाएगा। कर्मचारियों और प्रत्याशियों के गणना अभिकर्ताओं को मतगणना केंद्र में प्रवेश के लिए कोई असुविधा नहीं हो, इसे ध्यान में रखते हुए उनके प्रवेश पास बनाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

संभी संबंधितों से उनके पासपोर्ट साइज के फोटो, पता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति आदि कागजात मांगे गए हैं। मतगणना पास हासिल करने के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारी और प्रत्याशियों के काउंटिंग एजेंट बनने के इच्छुक उनके समर्थक बुधवार को दिनभर शहर विधानसभा के आरओ/सिटी मजिस्ट्रेट और ददरौल विधानसभा क्षेत्र के आरओ/एसडीएम सदर के न्यायालय कक्ष में पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोई भी प्रत्याशी ऐसे व्यक्ति को गणना अभिकर्ता नामित नहीं करा सकेगा, जिसने गनर (शस्त्रधारक) लिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed