फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Employees boycotted work due to not action on BJP leader in SDO Sadar s assault case in Shahjahanpur

एसडीओ मारपीट मामला: विद्युत निगम के अभियंताओं ने भाजपा नेता की गिरफ्तारी न होने पर किया कार्य बहिष्कार, धरना भी रहा विफल

Thu, 30 Jun 2022 06:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 30 Jun 2022 06:31 PM IST
सार

एसडीओ सदर पद पर तैनात अनिल रावत के साथ मारपीट के मामले में राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के आह्वान पर निगम के सभी अभियंता सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक नियमित कार्यों से विरत रहे। साथ ही अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना देकर सभा की गई। मारपीट के आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई न होने से विद्युत निगम के कार्मचारी रोष में हैं।

विज्ञापन
Employees boycotted work due to not action on BJP leader in SDO Sadar s assault case in Shahjahanpur
काली पट्टी बांधकर विरोध जताते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय में कार्यरत एसडीओ सदर से मारपीट मामले में विद्युत निगम के अभियंताओं ने गुरुवार से कार्य बहिष्कार की शुरुआत कर दी है। मामले में दो दिन तक धरना देने के बावजूद मारपीट के आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी न होने के विरोध में अभियंताओं ने कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। 

विज्ञापन


एसडीओ सदर पद पर तैनात अनिल रावत के साथ हुई मारपीट के मामले में राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के आह्वान पर निगम के सभी अभियंता सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक नियमित कार्यों से विरत रहे। साथ ही अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना देकर सभा की। इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक बरेली जोन के अंतर्गत सभी जिलों (पीलीभीत, बदायूं व बरेली) के अभियंताओं ने गिरफ्तारी न होने के कारण काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार भाजपा के गुरगवां मंडल उपाध्यक्ष विमल गुप्ता के खिलाफ एसडीओ से मारपीट की रिपोर्ट सदर थाने में दर्ज है। भाजपा नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से विद्युत निगम के कार्मचारी रोष में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed