{"_id":"6a15da560026fee2c2003bfb","slug":"emphasis-placed-on-taking-the-organizations-policies-to-the-masses-during-the-training-session-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-174463-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रशिक्षण में संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रशिक्षण में संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग दूसरे दिन भी जारी रहा। इस बीच संगठनात्मक शैली पर चर्चा करते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
शहर के एक होटल में हुए कार्यक्रम में प्रमुख सत्रों में विधान परिषद सदस्य दीपक सोनकर व रजनीकांत माहेश्वरी ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। इसके बाद व्यावहारिक सत्र में विभिन्न विषयों के मुख्य वक्ताओं ने अपने विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। समापन सत्र में शंकर लाल लोधी ने संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस बीच कार्यकर्ताओं का एक संक्षिप्त संगठनात्मक परीक्षण भी आयोजित किया। इसमें प्रशिक्षण के दौरान दिए गए विषयों की समझ को परखा गया। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व वर्ग प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, आलोक कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, विधायक अरविंद सिंह, महापौर अर्चना वर्मा, अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद