{"_id":"6a42d1cd8be275e967028e8c","slug":"embezzlement-of-10-lakh-distributed-to-groups-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-177578-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: समूहों को बांटी गई 10 लाख रुपये की धनराशि का गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: समूहों को बांटी गई 10 लाख रुपये की धनराशि का गबन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत संकुलस्तरीय समिति से समूहों को भेजी जाने वाली करीब 10 लाख रुपये की धनराशि को एक बैंक सखी ने समिति और ग्राम संगठन के नाम पर गबन कर लिया। बीडीओ की जांच में खुलासा होने पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी को आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने, बैंक सखी काे हटाने व एनआरएलएम के जिला प्रबंधक और ब्लॉक प्रबंधक की भूमिका की जांच के निर्देश दिए हैं।
एनआरएलएम संकुलस्तरीय समिति और ग्राम संगठनों को बजट उपलब्ध करता है। इस बजट को छह माह पुराने समूहों में वितरित किया जाता है। इससे समूह के सदस्य काम-धंधा करते हैं। साथ ही सदस्य समूह से आर्थिक मदद भी लेते हैं। सिंधौली के गांव बिलंदपुर गद्दीपुर निवासी बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा बेनीपुर की बैंक सखी रानो देवी ने समूहों को दी जाने वाली धनराशि फर्जी फर्माें के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर हड़प ली।
फर्जी खाते अपने परिजनों के नाम पर खुलवाए गए जो शहर के बैंकों में चल रहे थे। बैंक सखी ने संकुलस्तरीय समिति और ग्राम संगठन से जुड़े लोगों को भी धनराशि बांटी। जांच में खुलासा होने पर इन लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने कबूल कर लिया। उन्होंने कहा कि वे लोग यह रकम वापस कर देंगे।
विज्ञापन
--
अपने और ससुर-बेटे के खातों में भेजी धनराशि
सिंधौली क्षेत्र के गांव बिलंदपुर गद्दीपुर की संस्कार प्रेरणा महिला संकुलस्तरीय समिति के बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा बेनीपुर में विराज फर्नीचर के बचत खाते में छह लाख 67 हजार 760 रुपये कूटरचित तरीके से हस्तांतरित किए गए। जबकि यह बचत खाता गांव बिलंदपुर गद्दी निवासी नरसिंह के नाम शाहजहांपुर की एचडीएफसी शाखा में संचालित है। नरसिंह बैंक सखी रानो देवी का रिश्ते में ससुर है। आस्था प्रेरणा ग्राम संगठन का शेखूपुर का बचत खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की बेनीपुर शाखा में संचालित है। इसके बचत खाते से सीआईएफ व स्टार्टअप फंडों से कूटरचित ढंग से 24 नवंबर 2023 को 25 हजार रुपये, दो बार में कुल 50 हजार रुपये की राशि निकली गई। 24 अप्रैल 2025 को तीन लाख 99 हजार 200 रुपये एसबी इंटरप्राइजेज के एसटीए के नाम से खाते में हस्तांतरित किए गए। यह बचत खाता बैंक सखी रानो देवी के नाम संचालित है। इसी प्रकार नौ अगस्त 2025 को ढाई लाख रुपये 14 प्लरोटस प्राइवेट लिमिटेड के खाता में हस्तांतरित किए गए। यह रानो देवी के पुत्र विशाल सिंह के नाम से एक्सिस बैंक शाहजहांपुर में संचालित है।
--
लगातार सामने आ रहे घोटाले
योजनाओं में लगातार घोटाले सामने आ रहे हैं। वर्ष 2022 में वृद्धावस्था पेंशन घोटाला सामने आया था, जिसमें तत्कालीन समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार को बर्खास्त कर दिया गया। मार्च 2026 में स्वास्थ्य विभाग में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र घोटाला सामने आया। कुछ महीने पहले ही चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नाम पर लाखों रुपये फर्जी तरीके से निकालने पर डीएम ने प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग में उपकरणों और अन्य सामग्रियों की खरीद में सौ करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला सामने आया था।
-- -- -- -- -- -- -- --
इस मामले में सीडीओ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। गबन में लिप्त सभी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बैंक सखी को हटाने, एनआरएलएम के जिला प्रबंधक और ब्लॉक प्रबंध की भूमिका की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
- धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम