फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Eligible found ineligible in the investigation

जांच में आवास के पात्र पाए गए अपात्र बताए जा चुके परिवार

Fri, 29 Jul 2022 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Eligible found ineligible in the investigation
शाहजहांपुर। विकास खंड पुवायां की ग्राम पंचायत बिलसढ़ी बुजुर्ग के पांच परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्र मानते हुए पात्रता सूची से बाहर कर दिया गया था। अब उन्हें प्रशासनिक जांच में पात्र पाया गया है। अब इस मामले में सीडीओ से पांचों पात्र परिवारों को आवास दिलाने के लिए पंचायत सचिव और अवर अभियंता के वेतन से रिकवरी कराने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

गांव बिलसढ़ी खुर्द के तमाम पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिए जा चुके हैं। गांव के तत्कालीन पंचायत सचिव और अवर अभियंता ने अंजू पुत्री भूपराम, मीरा देवी पुत्री भूपराम, सोमवती पत्नी रामप्रताप, विनीता पत्नी पप्पू और नरेंद्र पुत्र बिहारी को अपात्र मान कर उनके नाम पात्रता सूची से खारिज कर दिए थे। इन सभी परिवारों के लोगों ने सीडीओ कार्यालय में जून में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि उनके नाम जानबूझकर हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने डीआरडीए के परियोजना निदेशक अवधेश राम और जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक को जांच कमेटी में शामिल कर मामले की जांच के निर्देश दिए थे। दोनों अधिकारियों ने ग्राम पंचायत के 27 आवासो की जांच की और उनमें इन पांचों परिवारों को पात्र पाया। चूंकि आवास सूची से नाम हटाए जा चुके हैं, इसलिए उनके आवास बनवाने के लिए तत्कालीन पंचायत सचिव और पुवायां ब्लॉक के अवर अभियंता के वेतन से छह लाख रुपये की रिकवरी कराने की संस्तुति दोनों अधिकारियों ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed