फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elephants reached Hanspur for the third consecutive night.

Shahjahanpur News: लगातार तीसरी रात भी हंसपुर पहुंचे हाथी

Mon, 14 Sep 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Elephants reached Hanspur for the third consecutive night.
खुटार। मैलानी के किशनपुर सेंक्चुरी जंगल में डेरा जमाए नेपाली हाथियों का झुंड शनिवार रात को फिर गांव हंसपुर पहुंचा, लेकिन सतर्क किसानों ने वनकर्मियों के साथ मिलकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया। इससे फसलों का नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन

नेपाल से खुटार वन रेंज पहुंचे हाथियों के झुंड ने 10 और 11 सितंबर की रात को हंसपुर में गन्ने और धान की फसलों को खाने के साथ ही रौंदकर नुकसान पहुंचाया था। किसानों ने दोनों रात हाथियों को जंगल में भगाया था। वनकर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया था। किसानों ने बताया कि शनिवार रात हाथी फिर से खेतों की तरफ पहुंच गए, लेकिन पहले से सतर्क किसानों ने दूर से हाथियों को खदेड़ दिया। रेंजर दिनेश बडोला ने बताया कि टीम लगातार निगरानी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed