{"_id":"6942eac1bcfcb37fe700e3f9","slug":"electricity-was-shut-off-for-12000-consumers-for-12-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-160621-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 12 घंटे बंद रही 12 हजार उपभोक्ताओं की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 12 घंटे बंद रही 12 हजार उपभोक्ताओं की बिजली
विज्ञापन
शाहजहांपुर में ककरा उपकेंद्र पर पीसीबी पैनल को निकालते कर्मचारी। स्रोत: बिजली निगम
शाहजहांपुर। भीषण सर्दी से जूझ रहे ककरा उपकेंद्र के 12 हजार उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ा। उपकेंद्र पर पुराने पैनल हटाकर नए लगाने के लिए शटडाउन लेने से 12 घंटे तक बिजली नदारद रही। इस दौरान उपभोक्ताओं के घरों में हीटर और ब्लोअर नहीं चल सके। पानी का संकट भी खड़ा हो गया।
गर्मी में ओवरलोड के चलते पैनल में आने वाली दिक्कत को देखते हुए सर्दी में बदलने की तैयारी की गई थी। बिजली निगम ने बुधवार को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे कार्य को शुरू कराते हुए शटडाउन लिया। इस अवधि में ककरा, मामूड़ी, हद्दफ चौकी, मक्कू बजरिया, आनंदपुरम कॉलोनी, अलीजई समेत दर्जनों मोहल्लों के 12 हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई।
शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आने से लोग बेचैन हो उठे। उन्होंने कॉल कर लोगों से जानकारी शुरू की। बिजली गुल होने से मोटर व सबमर्सिबल नहीं चलने से पानी की टंकी नहीं भर सकीं। 12 घंटे के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी। तब लोगों ने राहत की सांस ली। जेई अवध बिहारी ने बताया कि कार्य के लिए लोगों को पूर्व में ही अवगत करा दिया गया था।
विज्ञापन
--
ट्रांसफॉर्मर शिफ्ट करने के चलते गुल रही बिजली
बहादुरगंज उपकेंद्र के हुंडालखेल फीडर पर जली कोठी के सामने रखा 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर शिफ्ट करने का कार्य किया गया। सुबह दस बजे से दो बजे तक कार्य होने के दौरान करीब छह सौ उपभोक्ताओं के घरों की बिजली नदारद रही। बिजली जाने से लोग परेशान रहे।