फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity tripping became a problem in the scorching heat, overloaded transformers

Shahjahanpur News: भीषण गर्मी में बिजली की ट्रिपिंग बनी मुसीबत, ओवरलोड हो रहे ट्रांसफार्मर

Wed, 24 May 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 24 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Electricity tripping became a problem in the scorching heat, overloaded transformers
शाहजहांपुर। लगातार 24 घंटे बिजली की आपूर्ति में ओवरलोड लाइनें और ट्रिपिंग सबसे बड़ी बाधा बन रही है। निगोही रोड उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति सबसे ज्यादा प्रभावित है। दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रही। जेई भी सटीक जवाब नहीं दे रहे हैं। लोकल फाल्ट के चलते लोग परेशान हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को दिक्कतों से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तापमान बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ गई है। इसके चलते लाइनें भी जवाब देने लगी हैं। उपकेंद्र ओवरलोड होने के कारण ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई। बिजली की सबसे अधिक आवाजाही निगोही रोड उपकेंद्र पर हो रही है। इसे सही करने में जिम्मेदार रुचि नहीं दिखा पा रहे हैं। दूसरी ओर बहादुरगंज विद्युत उपकेंद्र की लाइन का बिजली का पोल मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे झुक गया। खंभा झुकने से लोगों में खलबली मच गई। कर्मचारियों ने लाइन को बंद कराकर कार्य कराने के बाद लाइन को दुरुस्त किया।
विज्ञापन

-------
एमईएस के अंदर 33 केवी लाइन पर चला काम
-निगोही रोड विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी की लाइन को एमईएस के अंदर सही करने का काम किया गया। यह लाइन नई बनाई जा रही है। इस दौरान बिजली की सप्लाई पर फर्क पड़ा अथवा नहीं, इसका जवाब जेई ब्रजेश कुमार के पास नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
खुदागंज में चार सौ केवी का ट्रांसफार्मर जला
-ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मरों के फुंकने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। खुदागंज का 400 केवी का ट्रांसफार्मर मंगलवार को बदला गया। वहीं ग्रामीण इलाकों के 13 अन्य ट्रांसफार्मर भी लगवाए गए हैं। इसमें 100 केवी व 25 केवी के शामिल हैं।
------------
जलालाबाद। भीषण गर्मी के बीच पिछले तीन दिनों से बिजली सप्लाई में पांच से छह घंटों की कटौती की हो रही है। सोमावर रात आई आंधी के बाद व्यवस्था और लड़खड़ा गई। कटौती के साथ लो-वोल्टेज की दिक्कत ने लोगों के दिन का चैन और रात की नींद पर ग्रहण लगा दिया है।
बीते तीन दिनों से नगर क्षेत्र में बिजली सप्लाई में पांच से छह घंटों की कटौती की जा रही है। उसमें भी लो वोल्टेज की दिक्कत आ रही है। मंगलवार सुबह नौ बजे के बाद लगातार तीन घंटे सप्लाई ठप रही। इसके बाद भी रुककर कई बार बिजली की कटौती चलती रही। ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती रात में भी होती रही। दिन में तेज धूप के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही रहना चाहते हैं, परंतु बिजली का बार-बार जाना भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर देता है। ज्यादा कटौती से इन्वर्टर भी जवाब दे जाते है।

---------
बिजली के साथ पानी का भी संकट
नगर में हैंडपंप पानी देना बंद कर चुके हैं। कुछ लोगों को छोड़कर अधिकांश लोगों के यहां सबमर्सिबल से पानी पीले रंग का आ रहा है, जो पीने के लायक नहीं है। इस पानी से लोग कपड़ों की धुलाई भी नहीं करते। ऐसी स्थिति में ज्यादातर नगरवासी पालिका की पानी सप्लाई पर आश्रित हैं। बिजली की जबरदस्त कटौती से सप्लाई भी बाधित हो जाती है और भीषण गर्मी में लोग पानी को तरस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed