{"_id":"665e46f2f25a5c5b690f0d24","slug":"electricity-took-away-the-peace-of-residents-of-anandapuram-protest-by-blocking-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-119851-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आनंदपुरम के बाशिंदों का बिजली ने छीना सुकून... जाम लगाकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आनंदपुरम के बाशिंदों का बिजली ने छीना सुकून... जाम लगाकर प्रदर्शन
Tue, 04 Jun 2024 04:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 04 Jun 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
परौर में बिजली नहीं आने पर पंखा डुलाते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। बंच लाइन जलने से पिछले सात दिन से बाधित हो रही बिजली आपूर्ति ने आनंदपुरम कॉलोनी के बाशिंदों का सुकून छीन रखा है। सोमवार को आक्रोशित लोगों ने लोहारों वाले चाैराहे पर जाम लगाकर विद्युत निगम के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे बाद एसडीओ ने माैके पर पहुंचकर फाल्ट सही कराकर धरना समाप्त कराया।
रीवैंप योजना के तहत आनंदपुरम कॉलोनी में खुले तारों को हटाकर बंच लाइन डाली गई थी। गर्मी पड़ने पर लोड बढ़ते ही बंच लाइनें जल रही हैं। इस कारण आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न आने से लोग परेशान हैं। रविवार को पाकड़ के पेड़ के पास बंच लाइन जलने से पूरी रात बिजली गुल रही।
उपकेंद्र पर काॅल की गई तो कॉल रिसीव नहीं की गई। जेई का फोन नहीं लगा। निगम की लापरवाही से नाराज उपभोक्ताओं ने पार्षद विमला वर्मा के पौत्र अनमोल शुक्ला के नेतृत्व में पूर्वाह्न 11 बजे लोहारों वाले चौराहे के पास दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारे लगाए। जाम की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वार्ता की।
विज्ञापन
अनमोल शुक्ला ने बताया कि दोयम दर्जे की बंच लाइन डाली गई है। इससे आए दिन लाइनें जलने से बिजली गुल हो रही है। लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही। पानी का संकट भी गहरा रहा है। आरोप लगाया कि जेई सत्यपाल यादव न कार्य कराते हैं और न ही उपभोक्ताओं की शिकायतें भी नहीं सुनते हैं।
करीब तीन घंटे के बाद एसडीओ बबलू कुमार मौके पर पहुंचे। उपभोक्ताओं ने बेहतर गुणवत्ता वाली बंच लाइन डलवाने, जेई को हटवाने आदि की मांग रखी। उपखंड अधिकारी ने तुरंत ही फाल्ट को दूर कराकर आपूर्ति को बहाल कराया, साथ ही मांगों को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखने का वादा किया। धरना देने वालों में सचिन मिश्रा, विकास मिश्रा, आनंद शुक्ला, सुमित कुमार, अर्जुन सिंह शामिल रहे।
-- -- -- -- -- -- -- --
पैनल में खराबी से 55 गांवों में रात भर गुल रही बिजली
परौर। कलान विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी कमी होने के चलते कीलापुर फीडर के 55 गांवों की बिजली आपूर्ति रविवार की रात बाधित रही। लोग पूरी रात बिजली के लिए तरसते रहे। भीषण गर्मी में लोगों ने रात जागकर काटी। बताया कि राजभवन परौर के सामने कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा होने के चलते आए दिन खराब हो जाता है। कस्बे के राजीव सिंह चौहान, अवधेश कश्यप, अजीत सिंह उर्फ डब्बू, चंद्रभान सिंह, वीरभान सिंह, गुड्डू खान, उदयवीर सिंह आदि ने समस्या समाधान की मांग की है। जेई माता प्रसाद ने बताया कि उपकेंद्र पर नई मशीन आ गई है। जल्द ही उन्हें लगवाएंगे। संवाद