फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity supply to Hathauda village remained suspended for five hours due to fault

Shahjahanpur News: फाॅल्ट आने से पांच घंटे तक बंद रही हथौड़ा गांव की बिजली

Tue, 30 Jul 2024 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to Hathauda village remained suspended for five hours due to fault
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में बिजली का संकट खत्म नहीं हो रहा। सोमवार को हथौड़ा उपकेंद्र के हथौड़ा गांव में पांच घंटे तक करीब छह सौ घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। अन्य उपकेंद्रों में ओवरलोडिंग के चलते फाल्टों की झड़ी लगी रही। दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती से लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर हथौड़ा गांव में खंभे में करंट उतरने की सूचना पर चार सौ केवीए का ट्रांसफार्मर को बंद करा दिया गया। इसके चलते पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी में बिजली जाने से लोग परेशान हो गए। कर्मियों ने लाइन पर तीन सर्किट को ठीक कर शाम पांच बजे आपूर्ति को बहाल कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच बारिश होने से सप्लाई बाधित हो गई। हालांकि, शाम को स्थिति सामान्य हो गई। निगोही मार्ग उपकेंद्र में पांच बजे जलालनगर बजरिया की बिजली गुल हो गई। करीब तीन घंटे के बाद आपूर्ति को बहाल किया। इसी तरह साढ़े आठ बजे कुरैशी वाली मस्जिद के पास बंच लाइन शार्ट होने पर पानी की टंकी के पास रखे 630 केवीए के ट्रांसफार्मर के फ्यूज खोलकर काम कराया। साढ़े दस बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed