फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity supply to eight thousand houses was cut off for four hours

Shahjahanpur News: चार घंटे तक बंद रही आठ हजार घरों की बिजली आपूर्ति

Mon, 02 Jun 2025 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to eight thousand houses was cut off for four hours
भूपेंद्र सिंह। कलान - फोटो : mathura
शाहजहांपुर। बहादुरगंज उपकेंद्र के लिए 33 केवी की लाइन पर अतिरिक्त केबल डालने को लेकर रविवार को चार घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इस अवधि में करीब आठ हजार उपभोक्ताओं के घर आपूर्ति ठप रही। इन्वर्टर तक डाउन हो गए।
विज्ञापन

33 केवी लाइन में फॉल्ट आने पर दूसरी लाइन से आपूर्ति को जोड़ने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत केबल डालने का कार्य रविवार की सुबह आठ बजे शुरू किया। कार्य होने पर शटडाउन लेने के चलते पूरा उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित हो गई। मोहल्ला बहादुरपुरा, झंडाकलां, ताजूखेल हुंडालखेल, खलीलगर्वी, खलीलशर्की, लकड़ी मंडी, चमकनी, अंटा, बहादुरगंज, तारीन टिकली, रंगीन चौपाल समेत आठ हजार घरों की आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन

बिजली जाने से लोग परेशान हो गए। मोबाइल भी डिस्चार्ज हो गए। उमस भरी गर्मी में लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। दोपहर 12 बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। शटडाउन के दौरान 33 केवी लाइन में पेड़ों की कटाई-छटाई का कार्य हुआ। उपकेंद्र के दोनों पॉवर ट्रांसफॉर्मर पर एचटी व एलटी साइड के लीड को सही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय कोर्ट में स्थापित 250 केवी के ट्रांसफॉर्मर पर मरम्मत का कार्य किया। इसी तरह गाेविंदगंज उपकेंद्र पर टाउनहाॅल फीडर पर स्मार्ट रोड के निर्माण के चलते लाइन को शिफ्ट करने का कार्य पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू कराया। इसके चलते करीब छह सौ घरों की आपूर्ति दोपहर दो बजे तक बंद रही।
----------
तीन दिन से बिजली की आपूर्ति बाधित, गर्मी में लोग परेशान
निगोही में शुक्रवार को तड़के आई आंधी और बारिश के बाद अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली सप्लाई नहीं मिल रही है। पूरे जिंदपुरा फीडर की बिजली तीन दिन बीत जाने के बाद भी ठीक नहीं हो सकी है। फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव संडा खास, पिपरिया उदयभानपुर, ऊनकलां, धुल्लिया, जठियूरा आदि गांव में तीन दिन से बिजली व्यवस्था ठप पड़ी है। गांव के उमर सिद्दीकी, हसीब हसन, मोहम्मद रफी ने बताया कि बिजली नहीं आने से काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ रहा है। सहायक अभियंता सत्यप्रकाश ने बताया कि कुछ लाइनें ठीक हाेने को रह गई हैं। जल्द ही उन्हें सही कराने का प्रयास किया जा रहा है।
--------------------
स्थायी समधान होना चाहिए
रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद मोहल्ले में चार घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही है। बिजली नहीं आने से गर्मी में काफी दिक्कत हुई। कार्य को सर्दी के समय में निपटाना चाहिए था।
जयप्रकाश वाजपेयी
--------------
बिजली जाने से इन्वर्टर डाउन हो गया। सबमर्सिबल नहीं चल सकें। इसके चलते पानी का संकट खड़ा हो गया है। गर्मी में बिजली की आवाजाही नहीं होना चाहिए। इसका स्थायी समाधान निकाला जाए।
-पारुल सिंह
---------

ओवरलोडिंग से बचने के लिए लेते हैं शट डाउन
शाहजहांपुर। कलान के वाशिंदों को भीषण गर्मी में रात छतों पर बिताना पड़ रही है। ओवरलोडिंग की वजह से बिजली की ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। रात दो बजे तक बिजली की आवाजाही होती रहती है। उपभोक्ताओं ने समाधान को निकाले जाने की मांग की है।
उपकेंद्र पर दस एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा है। इससे 15 हजार उपभोक्ताओं को सप्लाई दी जाती है। सर्दी में सामान्य चलने वाली बिजली की आपूर्ति तापमान बढ़ने के साथ ही ओवरलोड की भेंट चढ़ रही है। बिजली निगम के अधिकारियों ने ट्रांसफॉर्मर फुंकने पर जेई और एसडीओ की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है। बताते हैं कि अधिकारियों ने कर्मचारी को लगाकर लोड बढ़ने पर तुरंत सप्लाई बंद करने के लिए लगाया। वह कर्मचारी हर आधे घंटे में फीडरों को काट-काटकर सप्लाई देता है, ताकि ट्रांसफाॅर्मरों को फुंकने से बचाया जा सके। संवाद
---------
छत पर सोने के लिए मजबूर लोग
-एसी चलने के दौरान कमरा ठंडा होने से पहले बिजली चली जाती है। तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। इसका समाधान निकाला जाए।
श्रीनिवास

---------
-बिजली नहीं आने से इन्वर्टर डाउन हो जाता है। सुबह में पानी तक का संकट रहता है। कस्बे के लोग गर्मी से बचने को छत पर सोने को मजबूर हैं। रात दो बजे तक दिक्कत जारी रहती है।

भूपेंद्र सिंह

भूपेंद्र सिंह। कलान

भूपेंद्र सिंह। कलान- फोटो : mathura

भूपेंद्र सिंह। कलान

भूपेंद्र सिंह। कलान- फोटो : mathura

भूपेंद्र सिंह। कलान

भूपेंद्र सिंह। कलान- फोटो : mathura

भूपेंद्र सिंह। कलान

भूपेंद्र सिंह। कलान- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed