फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   electricity supply closed for hole day

दोपहर से शाम तक पूरे शहर में ठप रही बिजली सप्लाई

Mon, 22 Aug 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Mon, 22 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
electricity supply closed for hole day
अंधड़ से बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला
रिलायंस थर्मल पॉवर स्टेशन से पुवायां रोड पर पैना स्थित 220 केवी ट्रांसमिशन पॉवर स्टेशन को जाने वाली लाइन पर सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे शट डाउन लेकर मरम्मत का काम शुरू किए जाने से शहर के सभी सब स्टेशनों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। ट्रांसमिशन लाइन को ठीक करके शहर की सप्लाई लाइनें फिर से चालू करने में साढ़े तीन घंटे लग गए। इस दौरान शहर के सैकड़ों परिवारों को बिजली के साथ पानी के संकट का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

रोजा के थर्मल पॉवर स्टेशन की बिजली नार्थ ग्रिड पर भेजने के लिए वहां से पैना के 220 केवी पॉवर स्टेशन तक ट्रांसमिशन लाइन डाली गई है। इस लाइन से मिलने वाली अतिरिक्त बिजली शहर समेत जिले के ग्रामीण अंचल में भेजी जाती है। सोमवार को सुबह ट्रांसमिशन लाइन में मेंटीनेंस वर्क के लिए वहां के एक्सईएन ने पॉवर कंट्रोल से अपरान्ह 3.30 बजे तक शट डाउन लेकर लाइन बंद रखने की इजाजत ले ली। 
विज्ञापन

नतीजा यह हुआ कि लाइन की मरम्मत का काम शुरू होने पर पैना ट्रांसमिशन स्टेशन का इनकमिंग फीडर बंद होते ही शहर के 33 केवी क्षमता वाले सभी सात सब स्टेशन भी बंद हो गए। खास यह रहा कि पॉवर कारपोरेशन के डिस्ट्रीब्यूशन डिवीजन से जुड़े अभियंता इस प्रक्रिया से बेखबर रहे। उन्होंने बत्ती गुल होने पर यही माना कि सिस्टम कंट्रोल ने बिजली की आपात कटौती लागू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि, दिन में रोजाना केवल दो घंटे नियमित कटौती लागू है। इसलिए दोपहर दो बजे के बाद तक शहरी क्षेत्र में करंट नहीं दौड़ने पर सब स्टेशनों और वहां के प्रभारी अवर अभियंताओं के सीयूजी नंबर घनघनाने लगे। जन सामान्य के प्रति जवाबदेही के लिए अभियंताओं ने पैना पॉवर स्टेशन से संपर्क साधा तो बिजली सप्लाई शुरू नहीं होने की असलियत पता चली। शाम साढ़े तीन बजे के बाद ट्रांसमिशन लाइन पर मरम्मत का काम पूरा होने के बाद ही शहर के लोगों को बिजली नसीब हो सकी। 


रोजा थर्मल पॉवर स्टेशन-पैना पॉवर स्टेशन की एक लाइन में आई खराबी ठीक करने के लिए दोपहर में शट डाउन लेकर काम कराया गया। इस बारे में पॉवर कारपोरेशन वितरण खंड के अधिकारियों को पहले ही अवगत करा दिया गया था। लाइन मेंटीनेंस के लिए कटौती के निर्धारित समय का उपयोग किया गया, जिससे कि लोगों को ज्यादा बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़े। 
-विनय स्वामी, उपखंड अभियंता, पैना पॉवर स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed