फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity substations to be equipped with CCTV cameras

Shahjahanpur News: सीसीटीवी कैमरों से लैस होने लगे विद्युत उपकेंद्र

Thu, 29 May 2025 10:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Electricity substations to be equipped with CCTV cameras
बहादुरगंज उपकेंद्र पर लगा सीसीटीवी कैमरा। संवाद
शाहजहांपुर। निजीकरण के विरोध में होने वाले अभियंताओं के कार्य बहिष्कार को देखते हुए उपकेंद्रों और ट्रांसमिशन आदि को सीसीटीवी कैमराें से लैस कर दिया गया है। इसका कंट्रोल पुलिस के हाथ में रहेगा।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में बिजली निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की हड़ताल को पुलिस और प्रशासन ने गंभीरता से लिया था। डीएम ने बैठक कर हड़ताल के दौरान आपूर्ति चालू रखने को लेकर योजना तैयार की थी, साथ ही उपकेंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए थे। कार्य बहिष्कार वापस होने से पहले ही उपकेंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने कृष्णानगर स्थित एसई ऑफिस, चिनौर उपकेंद्र, 220 केवी पैना ट्रांसमिशन, बहादुरगंज, अब्दुल्लागंज, सिटी पार्क समेत कई उपकेंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। कैमरे से निगहबानी का जिम्मा पुलिस चाैकी को दिया गया। एसई जागेश कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कैमरों को उपकेंद्रों में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपकेंद्रों पर रखी जाएगी नजर
गर्मी आते ही लोकल फॉल्ट बढ़ने से उपकेंद्रों पर लोड बढ़ने से फॉल्ट आने लगते हैं। ऐसे में आए दिन दिन उपकेंद्रों पर हंगामा होता रहता है। सीसीटीवी कैमरे लगे होने से होने वाले हंगामों पर रोक लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed