फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity

विद्युत कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर किया हंगामा

Sat, 28 Sep 2019 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
Electricity
तिलहर। बिजली कटौती और लोकल फाल्ट से आए दिन सप्लाई बाधित होने से गुस्साएं उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को फिर बिजली गुल होने पर उपकेंद्र पर जाकर हंगामा किया। उन्होंने यहां मौजूद विभागीय कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाई। अधिकारियों के न मिलने पर नाराज उपभोक्ताओं ने खासी नाराजगी जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह बारिश के दौरान नगर में कई स्थानों पर लोकल फाल्ट हो गए जिस कारण नगर की मधुबन कॉलोनी, बहादुरगंज, सिंह कॉलोनी, श्री राम कॉलोनी आदि की बिजली सप्लाई कई घंटों के लिए ठप हो गई। बताते हैं कि काफी देर बाद जब बिजली लाइन को ठीक कर सप्लाई शुरू की गई तो इनकमिंग ट्रॉली में आग लग गई। फर्स्ट प्वाइंट फीडर के तमाम मोहल्लों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। घरों में रखे विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए वही घरों में लगे इंवर्टर भी डाउन हो गए। काफी समय तक ना आने से नाराज उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और उन्होंने अधिकारियों के न मिलने पर नाराजगी जताते हुए विद्युत कर्मचारियों को खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पर मौजूद सबस्टेशन ऑपरेटर नबी हसन ने बताया कि यहां लगी दोनों इनकमिंग ट्रॉली व मशीनें लोकल फाल्ट लगातार होने के कारण जर्जर हो चुकी हैं। मशीनें जर्जर होने के कारण प्रतिदिन फाल्ट होता रहता है इसी कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। जर्जर मशीनों के कारण जान का भी खतरा है। बताया कि वह कई बार एसडीओ व जेई से इनकमिंग ट्रॉली और मशीनें नई लगवाने के लिए कह चुके हैं। पावर हाउस की लाग बुक पर सबस्टेशन ऑपरेटर सरताज अली ने भी जर्जर इनकमिंग ट्रॉली मे फाल्ट होने का जिक्र करते हुए अपनी असुरक्षा का जिक्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकमिंग ट्रॉली में खराबी आने के कारण फाल्ट हो गया था जिसके कारण दो घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही। बरसात के मौसम में मशीनों में सीलन की वजह से फाल्ट हो जाते हैं। मशीनों में हीटर लगाने की व्यवस्था की जा रही है इसके बाद ही ठीक से काम करेंगी। मशीनें बहुत पुरानी नहीं हैं एक मशीन लगभग 20-25 वर्ष तक चलती है। कर्मचारियों को कोई असुरक्षा नहीं होने दी जाएगी।
दीपक मिश्रा, विद्युत उपखंड अधिकारी- तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed