फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity remained off for three hours, causing inconvenience to consumers.

Shahjahanpur News: तीन घंटे तक बंद रही बिजली, उपभोक्ता परेशान

Sun, 16 Nov 2025 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Electricity remained off for three hours, causing inconvenience to consumers.
शाहजहांपुर। शहर के बहादुरगंज उपकेंद्र पर रविवार को हुंडालखेल फीडर पर नई लाइन डाले जाने के कारण करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रही। इस अवधि में हुंडालखेल व विकास भवन फीडर बंद रहा। बिजली गुल रहने से उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11 बजे फीडर के संचालन के लिए अतिरिक्त लाइन डालने का कार्य शुरू कराया गया। शट डाउन लेकर अंजान चौकी से उपकेंद्र तक कार्य को कराया गया। नए तार डालने का कार्य होने के चलते फीडर की आपूर्ति बाधित रही। बिजली जाने से करीब 10 मोहल्लों के लोग परेशान रहे। इस अवधि में विकास भवन का नया फीडर बनाने के लिए पैनल में कार्य भी कराया गया। करीब दो बजे बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। अधिकारियों के अनुसार, हुंडालखेल फीडर के नाम से दो फीडर बनाकर लोड कम करना है। इसके लिए कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

--
इनकमिंग लाइन में खराबी से आठ घंटे गुल रही बत्ती
निगोही। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के फीडरों को बिजली आपूर्ति देने वाली 33 केवीए की इनकमिंग लाइन में रविवार को सवेरे शाहजहांपुर से निगोही के बीच खराबी आ जाने के कारण आठ घंटे से भी अधिक समय तक कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों की बत्ती गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन में सुबह करीब 6.45 बजे खराबी आने पर अवर अभियंता ने सभी संविदा कर्मियों को काम पर लगा दिया और अपराह्न तीन बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता विद्युत ब्रजेश सिंह ने बताया कि सुबह इनकमिंग लाइन पर चिनौर के पीछे, कजरी नूरपुर, दौलतपुर मोड़, और मधवामई के पास चार जगह पर जंपर जल जाने और तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed