{"_id":"627421a4ba411810407a7d63","slug":"electricity-lines-broken-due-to-the-storm-blackout-in-the-city-till-after-midnight-shahjahanpur-news-bly483846124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से टूटीं बिजली की लाइनें, आधी रात के बाद तक शहर में ब्लैकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से टूटीं बिजली की लाइनें, आधी रात के बाद तक शहर में ब्लैकआउट
विज्ञापन
शाहजहांपुर में ककरा उपकेंद्र की लाइन को सही करता बिजली कर्मचारी
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों को अंधेरे में डुबो दिया। शहर के बड़े हिस्से में आधी रात के बाद तक ब्लैकआउट के हालात बने रहे। सुबह किसी तरह शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
आंधी आने के बाद विद्युत निगम के पैना स्थित पारेषण खंड के 220 केवी और चिनौर के 132 केवी उपकेंद्रों से 33 केवी उपकेंद्रों की इनकमिंग लाइनें बंद कर दी गईं। करीब आधा घंटे बाद लाइनें और फीडर चालू किए गए। गोविंदगंज उपकेंद्र का टाउनहाल फीडर चालू हो गया, लेकिन गोविंदगंज बाजार के मुख्य फीडर की 11 केवी लाइन के तार इलाहाबाद बैंक शाखा के पास आपस में उलझ गए। फीडर चालू करने पर भी लाइन बार-बार बंद होती रही।
कचहरी के पीछे रेलवे क्रॉसिंग के पास 11 केवी लाइन पर पेड़ टूटकर गिरने से इंदिरानगर कॉलोनी, लोधीपुर आदि क्षेत्रों में पूरी रात बत्ती गुल रही। ककराकलां उपकेंद्र की पुवायां मार्ग पर 33 केवी इनकमिंग लाइन पर कई जगह पेड़ की डालें गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार को तड़के करीब तीन बजे बहाल हो सकी। निगोही रोड गदियाना उपकेंद्र के निसरजई फीडर की बिजली आपूर्ति आंधी थमने के करीब तीन घंटे बाद शुरू हुई। रात दस बजे से ओवरलोडिंग के कारण फिर बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन
विद्युत निगम के शहरी क्षेत्र के प्रभारी जेई जयंत कुमार ने बताया कि गोविंदगंज में एचटी लाइन के तार चिपक गए, जिन्हें ठीक कर रात 11.30 बजे आपूर्ति सुचारू कराई गई। आवास विकास कॉलोनी की 11 केवी हाईटेंशन लाइन पेड़ की डालें टूटकर गिरने से कई जगह खराब हुई और उसे रात 3.30 बजे चालू किया जा सका, लेकिन ककराकलां और रोजा उपकेंद्रों के कई फीडर आधी रात से आज सुबह और दोपहर बाद तक बंद रहे।
इन इलाकों में रात भर बिजली को तरसे लोग
ककरा कलां, निसरजई, ककरा खुर्द, मदराखेल, अलीजई (आंशिक), तिलहरजई, आनंदपुरम, विश्वकर्मा चौक, आजादपुरम, लोहारों का चौराहा, सुुुुभाषनगर कॉलोनी, मामुड़ी, हद्दफ, बीबीजई, ईदगाह तिराहा, पीली मस्जिद (आंशिक), शहर की आवास विकास कॉलोनी, सरायकाइयां, केरूगंज, दलेलगंज, हथौड़ा चौराहा, गन्ना शोध परिषद की आवासीय कालोनी, बरेली मोड़ की आवास विकास कॉलोनी, लोधीपुर, रोजा नगर, वहां की रेलवे कॉलोनियां, आदर्शनगर, मिश्रीपुर, हयातपुरा, बिजलीपुरा, रंगीन चौपाल, महमंद जंगला आदि।
कलान में ट्रांसफार्मर फुंकने से सैकड़ों घरों की बत्ती गुल
कलान। परौर तिराहे पर 400 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर फुंकने से परौर रोड के करीब 600 घरों की बिजली गुल हो गई। शाम तक खराब ट्रांसफार्मर नहीं हटाया जा सका। उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता माता प्रसाद के अनुसार शुक्रवार तक नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी होगी। संवाद

शाहजहांपुर में बुधवार शाम को आंधी और बारिश आने के बाद कैंट इलाके में लाइन को सही करते बिजली कर्मच?- फोटो : SHAHJAHANPUR