फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity Corporation JE suspended after boy dies due to electric shock

Shahjahanpur News: करंट से बालक की मौत के बाद विद्युत निगम के जेई निलंबित

Sat, 22 Aug 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 22 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation JE suspended after boy dies due to electric shock
मीरानपुर कटरा में जलालुद्दीन को सांत्वना देते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा के मोहल्ला बंगशान की रामनगर कॉलोनी निवासी जलालुद्दीन अंसारी के पुत्र असद (8) की करंट लगने से मौत के मामले में अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने अवर अभियंता संजय कुमार को निलंबित कर दिया है। साथ ही एसडीओ धर्मेंद्र सिंह पर कार्रवाई के लिए संस्तुति करते हुए मुख्य अभियंता को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह खेलते समय खंभे के सपोर्टिंग तार से असद को करंट लग गया था। सांसें चलती जानकर परिजन उसे लेकर सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। मामले में विद्युत निगम की लापरवाही सामने आई। मृतक के पिता की तहरीर पर जेई और एसडीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

जलालुद्दीन के अनुसार, वह सपोर्टिंग तार में करंट आने की सूचना अफसरों को पहले दे चुके थे। इसके बाद भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। मामले में लापरवाही सामने आने पर अधीक्षण अभियंता ने जेई से स्पष्टीकरण मांगा था। मामला मुख्य अभियंता के पास पहुंचने पर एसई ने देर रात में जेई संजय कुमार को निलंबित कर दिया। उनके स्थान पर कटरा का अतिरिक्त चार्ज पंकज को दिया गया। संजय कुमार की पूर्व से भी कई शिकायतें आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

असद को पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया
मीरानपुर कटरा। बृहस्पतिवार को असद के शव को पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। हादसे की सूचना पर पूर्व विधायक राजेश यादव, राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा, सगीर खां डभौरा, नगर पंचायत अध्यक्ष के पति दानिश जीशान खान, आरिश जीशान खां, नरेशपाल सिंह यादव, अब्दुल वहीद अंसारी, सर्वेद अंसारी ने पहुंचकर परिजनाें को सांत्वना दी। संवाद

---------
मोहल्ले में कई अन्य खंभों में भी आ रहा करंट
-मोहल्ला बंगशान में कई खंभों में करंट आ रहा है। गोरक्षक अजीत शर्मा को लोगाें ने जानकारी दी तो उन्होंने एसडीएम को कॉल कर सूचना दी। जिसके बाद जेई पंकज कुमार शर्मा ने टीम के साथ मोहल्ले में पहुंचकर शिकायत का निस्तारण किया। कर्मियों के अनुसार, मोहल्ले में लगे सीमेंटेड खंभों के सपोर्टिंग तारों को दो दिन के अंदर हटवा दिया जाएगा। संवाद

मीरानपुर कटरा में जलालुद्दीन को सांत्वना देते लोग। संवाद

मीरानपुर कटरा में जलालुद्दीन को सांत्वना देते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed