फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity consumers flocked to take advantage of OTS scheme

Shahjahanpur News: ओटीएस योजना का लाभ लेने उमड़े विद्युत उपभोक्ता

Sat, 18 Nov 2023 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 18 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumers flocked to take advantage of OTS scheme
आवास एवं विकास परिषद विद्युत उपकेंद्र में लगे ओटीएस कैंप में लगी भीड़। स्रोत संवाद
शाहजहांपुर। आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ स्थित विद्युत उप केंद्र में वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी। 127 लोगों ने योजना का लाभ उठाते हुए 12 लाख बिल जमा किया। शुक्रवार को आयोजित कैंप में उपखंड अधिकारी एचएल गुप्ता ने बताया कि बिजली निगम की ओर से ओटीएस लागू की गई है। इसमें बिजली चोरी के मामलों में 65 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। योजना में शामिल होने पर एफआईआर निरस्त होगी। जिन बकायेदारों के खिलाफ आरसी जारी की गई है, यदि वे योजना में शामिल होते हैं तो उनकी आरसी निरस्त होगी। इसके बाद कैंप में ओटीएस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। तमाम उपभोक्ताओं ने अपने बिल में सुधार भी कराया। कैंप में विद्युत फाल्ट के संबंध में भी कई शिकायतें आईं। जिन्हें तत्काल टीम भेजकर दुरस्त कराया गया। एसडीओ ने बताया कि कैंप में 127 उपभोक्ताओं ने योजना में शामिल होकर 12 लाख रुपये बिल जमा किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed