फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electricity bill of Rs 6.80 lakh deposited in Mega Camp

Shahjahanpur News: मेगा कैंप में 6.80 लाख का बिजली बिल जमा

Sat, 15 Feb 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 15 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill of Rs 6.80 lakh deposited in Mega Camp
पुवायां में बिजली उपकेंद्र पर लगे कैंप में मौजूद अ​धिकारी और उपभोक्ता। स्रोत विद्युत निगम
पुवायां। बिजली उपकेंद्र पर लगाए गए मेगा कैंप में शुक्रवार को 112 उपभोक्ताओं ने छह लाख 80 हजार रुपये का बिजली बिल जमा किया। उन्हें ओटीएस योजना का लाभ भी मिला।
विज्ञापन

एसडीओ जगदीश सिंह ने बताया कि ज्यादा बकाया होने पर 154 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की। कई उपभोक्ताओं की लोड संबंधी समस्याओं का निदान भी किया गया। देर शाम तक चले कैंप में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

उधर, सिंधौली बिजली उपकेंद्र के जेई सागर राजेंद्र कुमार, तकनीशियन गौरव द्विवेदी, लाइनमैन सत्यवीर, सत्यपाल के साथ सिंधौली क्षेत्र के गई गांवों में जाकर जांच की। जांच में पाया गया कि गांव नगला बलेटू के जितेंद्र, वाहिद खां, सिंधौली की नाजिरा बेगम, पचपेड़ा के राकेश कुमार, रामरूप, बलराम, नीलम देवी, लालाराम, दन्ने, रामाधार, चेतराम के कनेक्शन बकाया जरा न करने पर काटे गए थे। उपभोक्ताओं ने बकाया जमा नहीं किया और कनेक्शन खुद ही जोड़कर बिजली का उपयोग शुरू कर दिया। कुल 11 उपभोक्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed