फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electrical workers protesting at Collectorate, staged

बिजली कर्मियों ने कलक्ट्रेट में की नारेबाजी, धरना दिया

Sat, 19 Nov 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 19 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
निदेशालय स्तर पर लंबित पांच सूत्री मांगों को पूरा नहीं किए जाने से नाराज बिजली विभाग के नियमित और संविदा श्रेणी के कर्मचारियों ने विद्युत संविदा मजदूर संगठन के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार को जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। वहीं पर धरना दिया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर मांगें स्वीकार नहीं किए जाने की दशा में आंदोलन तेज कर देने की चेतावनी दी। पॉवर कारपोरेशन में विभागीय संविदा लागू किए जाने, जनवरी 2005 तक सेवा में आने वाले स्टाफ को पेंशन लाभ दिए जाने आदि मांगों को लेकर विद्युत संविदा मजदूर संगठन के आह्वान पर गत वर्ष दस फरवरी को बिजली कर्मियों ने लखनऊ में शक्ति भवन मुख्यालय पर प्रदर्शन किया, लेकिन उस वक्त उन पर सरकार ने लाठीचार्ज करा दिया। तब से प्रांतीय पदाधिकारियों की प्रबंध निदेशक से कई बार वार्ताएं हो चुकी हैं, लेकिन मांगों का निस्तारण नहीं किया गया। इसी के विरोध में प्रांतीय नेतृत्व ने चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की। इसी कड़ी में शनिवार को बिजली कर्मचारी जेल रोड के सर्किल ऑफिस में जमा हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस मौके पर संगठन के जोनल अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना ने कहा कि जायज मांगों को अटकाकर उच्चाधिकारी श्रमिक अशांति का माहौल पैदा करने पर तुले हैं। धरना-प्रदर्शन में मो. रफी, राजेश कुमार, शारदा प्रसाद त्रिवेदी, अशोक सक्सेना, खुर्शीद आलम, साबिर खां, दीपक श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, अशोक पाल आदि ने कर्मचारियों का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed