फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   electric bus

दूसरे चरण में शाहजहांपुर को मिलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Fri, 08 Oct 2021 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
electric bus
दूसरे चरण में शाहजहांपुर को मिलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में पहले चरण की इलेक्ट्रिक बसों को दिखायी हरी झंडी
- इसके बाद दूसरे चरण के लिए तैयारियां, बसों के संचालन में अभी लगेगा थोड़ा समय
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। प्रदेश के कई शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। इनमें शाहजहांपुर को भी शामिल किया गया है, लेकिन शहरवासियों को अभी और इंतजार करना होगा। दरअसल शाहजहांपुर नगर निगम क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों को दूसरे चरण में चलाए जाने की योजना है। इसलिए इसके शुरू होने में अभी समय लग सकता है।
हालांकि बुधवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में पहले चरण के तहत इलेक्ट्रिक बसों को चलाए जाने के लिए हरी झंडी दिखाई है। इसके बाद से दूसरे चरण की शुरुआत होने की संभावना बढ़ गई है। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि नगर निगम क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन योजना के दूसरे चरण में होना। उम्मीद जताई जा रही थी कि सितंबर माह में शाहजहांपुर को इलेक्ट्रिक बसें प्राप्त हो जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। पांच अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने प्रथम चरण में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखायी है, जोकि दूसरे शहरों में चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

----
ककरा में बनकर तैयार हो चुका है चार्जिंग स्टेशन
नगर निगम क्षेत्र में यातायात को सुलभ बनाने के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इन बसों को चार्ज करने के लिए ककरा न्यू सिटी में चार्जिंग स्टेशन तैयार किया गया है। जहां से चार्ज होने के बाद बसें शहर के विभिन्न मार्गों पर निकलेंगी। बसों के संचालन के लिए मंडलायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया। इसके साथ ही बसों के संचालन के लिए रूट भी तय कर लिए गए हैं, लेकिन अंतिम निर्णय अभी होना बाकी है। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा कराया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों में सफर काफी सस्ता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रमुख स्थानों पर आने-जाने में होगी सहूलियत
- इलेक्ट्रिक बसों का संचालन इस तरह से किया जाएगा कि स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, कचहरी, कलक्ट्रेट, एसपी ऑफिस, तहसील आदि प्रमुख स्थानों तक जाने के लिए लोगों को सहूलियत हो जाए। शहर के अंदर आने वाले सभी मार्गों पर बसों का संचालन किया जाएगा। जिसको को लेकर रूट निर्धारित किया गया है, लेकिन उस पर अंतिम निर्णय होना बाकी है।

-------
वर्जन::::
शहर के लिए 25 बसें मिलनी हैं। इनका संचालन इस तरह से किया जाएगा जिससे सभी कार्यालय, प्रसिद्ध धार्मिक स्थल, पार्क, स्टेडियम, म्यूजियम, कचहरी, रोडवेज और रेलवे स्टेशन तक लोग आ जा सकें।
- संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed