{"_id":"63f1278d111d60ac6604f435","slug":"electric-bus-service-started-from-shahjahanpur-to-banda-shahjahanpur-news-c-4-1-67978-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहाँपुर: शाहजहांपुर से बंडा तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहाँपुर: शाहजहांपुर से बंडा तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू
Sun, 19 Feb 2023 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 19 Feb 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
खुटार में इलेक्ट्रिक एसी बस को हरी झंडी दिखाते एमएलसी और विधायक। संवाद
खुटार/बंडा। एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता और विधायक चेतराम ने शनिवार को खुटार और बंडा में इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर शाहजहांपुर के लिए रवाना किया। शाहजहांपुर से पुवायां तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन काफी समय से हो रहा है। खुटार और बंडा के लोग भी अपने यहां तक इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की मांग कर रहे थे।
शनिवार से खुटार और बंडा के लिए जिला मुख्यालय से इलेक्ट्रिक बस का शुभारंभ होने पर लोगों ने खुशी जताई। इलेक्ट्रिक बसें वातानुकूलित हैं। लिहाजा इनमें सफर करना बेहद आरामदायक है। इस दौरान एमएलसी और विधायक ने कहा कि खुटार और बंडा के लोगों को एसी बस की सौगात मिलने से काफी सुविधा होगी। लोग हर तरह के मौसम में बिना किसी परेशानी के सफर कर सकेंगे। खुटार से इलेक्ट्रिक एसी बस का शुभारंभ किए जाने के समय निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला, प्रवीण मिश्रा, विनय मिश्रा, राजेश देवल, प्रशांत गुप्ता, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।