फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Electoral roll fraud...names of teachers from Bijnor and Gorakhpur districts included: Danish

निर्वाचन सूची में फर्जीवाड़ा...बिजनौर और गोरखपुर जिलों के शिक्षकों के नाम कर दिए शामिल : दानिश

Mon, 08 Dec 2025 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Electoral roll fraud...names of teachers from Bijnor and Gorakhpur districts included: Danish
शाहजहांपुर में सपा कार्यालय पर प्रत्याशी दानिश अख्तर का स्वागत करते सपा पदा​धिकारी। संवाद
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर ने कहा कि निर्वाचन नामावलियों को तैयार कर प्रस्तुत किए गए आलेख में धांधली की गई। बरेली-मुरादाबाद मंडल के चुनाव में बिजनौर, गोरखपुर और फिरोजाबाद तक के शिक्षकों के नाम सूची में शामिल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित सपा कार्यालय पर हाजी दानिश ने पत्रकारों को बताया कि एसआईआर की तरह शिक्षक एमएलसी के चुनाव की सूची में गड़बड़ी की गई है। 20 वर्ष के व्यक्ति को शिक्षक बना दिया गया है। प्रस्तुत आलेख ही गड़बड़ है। इसमें 15 से 20 प्रतिशत तक वोट फर्जी है।
विज्ञापन

बताया कि सूची में डबल वोट बना दिए गए हैं। नाम अलग हैं, लेकिन फोटो एक ही लगा है। एक सूची में सौ से ज्यादा वोट डबल निकले हैं। आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को शिक्षक बनाकर धांधली करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन सूची की मॉनीटरिंग कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष इसे लेकर गंभीर है। एक भी वोट गलत नहीं बनने देंगे। संगठन पूरी मजबूती के साथ लड़ेगा और पीडीए का एक-एक कार्यकर्ता चुनाव को जिताने का काम करेगा। इससे पहले यहां पहुंचने पर उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, प्रदेश सचिव विजय सिंह, सैयद रिजवान अहमद, रामकुमार भोजवाल,लखन प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed