फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   election,protest,Advocate,bar Association

आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाकर धरने पर बैठे अध्यक्ष पद प्रत्याशी

Sat, 18 Dec 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
election,protest,Advocate,bar Association
कचहरी में धरने पर बैठे सीबीए वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद प्रत्याशी कृष्ण कुमार एडवोकेट - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद प्रत्याशी कृष्ण कुमार एडवोकेट शुक्रवार को धरने पर बैठ गए। उन्होंने चुनाव आचार संहिता का प्रत्याशियों द्वारा उल्लंघन करने और चुनाव अधिकारियों की ओर से बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रत्याशी कृष्ण कुमार एडवोकेट की ओर से शिकायती पत्र दिया था, जिसे चुनाव अधिकारी ने निरस्त कर दिया। इस पर कृष्ण कुमार शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे कचहरी परिसर में ही धरने पर बैठ गए। आरोप है कि नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही सभी प्रत्याशियों को जारी निर्देश में पोस्टर-बैनर और इलेक्ट्रॉनिक प्रचार-प्रसार पर रोक की बात कही गई थी। उसी को आधार बनाकर शिकायती पत्र देकर पोस्टर-बैनर, फ्लैक्स आदि लगाने वाले प्रत्याशियों की उम्मीदवारी समाप्त करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी मांग लेकर हाईकोर्ट तक जाने की चेतावनी दी है। धरने के दौरान अधिवक्ता एजाज हुसैन, अनंगपाल सिंह चौहान, राजकुमार सिंह, महेश सिंह, वीरेश सिंह, अरुण कुमार दीक्षित, अनुभव गुप्ता आदि मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा का कहना है कि प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले पोस्टर, फ्लैक्स आदि लगाए गए थे। चुनाव प्रक्रिया के दौरान यदि कोई पोस्टर-फ्लैक्स लगाते मिलने पर यथोचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed