फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   election

बीडीसी चुनाव के 43 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए

Fri, 16 Oct 2015 11:41 PM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Fri, 16 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
election

 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चौथे चरण के नामांकन पत्रों की वापसी तथा चुनाव चिन्ह वितरण को लेकर शुक्रवार को ब्लाक परिसर में खासी गहमागहमी रही। इस दौरान ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर नजर लगाए बीडीसी के कई प्रत्याशी क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले अन्य प्रत्याशियों का किसी तरह नामांकन वापस कराने की कोशिश में जुटे रहे। इसमें सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों की तादाद ज्यादा रही। हालांकि इस कोशिश कामयाबी कम लोगों को ही मिली।

विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच में पांच परचे निरस्त हो जाने के बाद बीडीसी पद पर चुनाव लड़ने वाले 454 प्रत्याशी मैदान में रह गए थे। शुक्रवार को विभिन्न वार्डों से 43 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। अब इस पद के लिए कुल 407 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। खास बात यह रही कि ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशियों ने खुद को निर्विरोध निर्वाचित करने की कोशिश की। इसके लिए यह प्रत्याशी मैदान में डटे अपने क्षेत्र के अन्य प्रतिद्वंदियों को किसी तरह अपने पक्ष में बैठाने की कोशिश में हर तरीके आजमाते देखे गए। यही नहीं उनके राजनैतिक आकाओं ने भी जोड़तोड़ में कोई कसर नहीं छोड़ी। दो जगहों पर ऐसा भी हुआ जहां दबाव अथवा व्यवहार में अन्य प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए, लेकिन किसी एक प्रत्याशी ने मौके पर दगा देकर पूरी कवायद को ही पलीता लगा दिया।
विज्ञापन

इन वार्डो में निर्विरोध निर्वाचित होना तय
गांव एलमनगर कटरिया वार्ड संख्या 37 से पर्चा भरने वाले अन्य प्रत्याशियों के अपना नामांकन वापस ले लेने से यहां बीडीसी प्रत्याशी गोपाल वर्मा लगभग निर्विरोध निर्वाचित हो गए। जिगनेरा गांव के वार्ड एक से रेखा, डुहीजदीदपुर के वार्ड 11 से कल्लू और चक चंद्रसेनपुर के वार्ड 20 से कमलेश कुमार का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को अनार तो किसी को ईंट मिला चिह्न
 नाम के अनुरूप पहले से ही तय चुनाव चिन्ह बीडीसी प्रत्याशियों को वितरित किए गए। कई दिनों से चुनाव चिह्न पाने का इंतजार कर रहे प्रत्याशी आवंटन का समय शुरू होते ही ब्लाक में जा डटे। इससे बड़ी तादाद में प्रत्याशियों की भीड़ ब्लाक में जमा हो गई। इस दौरान अनार, अलाव तापता आदमी, अंगूठी, चूड़ियां, ईट, कढ़ाई, कुंआ, टैंक तथा लड़का लड़की तरह-तरह के चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed