{"_id":"62168c830c9f4820b66bb610","slug":"election-expenses-independent-candidates-ahead-of-registered-parties-shahjahanpur-news-bly4764018153","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव पर खर्च करने में पंजीकृत दलों से आगे रहे निर्दलीय उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव पर खर्च करने में पंजीकृत दलों से आगे रहे निर्दलीय उम्मीदवार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव के दौरान जिले की छह सीटों से 73 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने प्रचार और जनसंपर्क अभियान पर लाखों रुपये खर्च किए, लेकिन चुनाव पर पैसा बहाने में कई निर्दलीय उम्मीदवार भी आगे रहे। आम आदमी पार्टी आजाद समाज पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी जैसे पंजीकृत दलों के उम्मीदवारों की तुलना में कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव पर ज्यादा रकम खर्च की है। लेखा टीमों को प्रत्याशियों द्वारा उपलब्ध कराए निर्वाचन व्यय से भी इसकी पुष्टि होती है।
पुवायां विधानसभा क्षेत्र में मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों समेत अन्य पंजीकृत दलों और निर्दलीय श्रेणी के 11 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। यहां पंजीकृत दल भारतीय सुभाष सेना के प्रत्याशी चंपति ने सिर्फ 6080 रुपये चुनाव व्यय किया, जबकि इसी सीट से निर्दलीय सुधा देवी ने 31944 रुपये खर्च किए। जलालाबाद क्षेत्र में तीन निर्दलीय समेत आठ प्रत्याशी चुनावी समर में उतरे। इनमें निर्दलीय आलोक शर्मा ने 1.25 लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए। उनका चुनाव व्यय अन्य विधानसभा क्षेत्रों के कई पंजीकृत दलों से जुड़े प्रत्याशियों से कहीं अधिक रहा।
तिलहर विधानसभा क्षेत्र के 14 उम्मीदवारों में चार निर्दलीय शामिल रहे। यहां लोक जनशक्ति पार्टी के शाकिर ने 32476 रुपये, भाकपा के नोखे लाल ने 22306 रुपये, भारतीय कृषक दल के प्रमोद यादव ने 34546 रुपये और भारतीय सुभाष सेना के हरिश्चंद्र ने 27406 रुपये खर्च किए, लेकिन 44932 रुपये निर्वाचन व्यय कर निर्दलीय बाबू सिंह इन सभी से आगे रहे।
विज्ञापन
शाहजहांपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय वकार अहमद खां ने 58257 रुपये खर्च कर निर्वाचन व्यय में राष्ट्रीय समाज पक्ष के मनोज कुमार (36444 रुपये), आम आदमी पार्टी के राजीव कुमार (35402 रुपये), भारतीय कृषक दल के राजीव सक्सेना (53462 रुपये) और भारतीय सुभाष सेना के रामदयाल (30810 रुपये) को पीछे छोड़ दिया।
इसी तरह ददरौल विधानसभा क्षेत्र के 14 उम्मीदवारों में तीन निर्दलीय और सात पंजीकृत दलों के प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई। यहां निर्दलीय अखिलेश कुमार ने 1.33 लाख रुपये से अधिक व्यय करके चुनाव खर्च मेें आम आदमी पार्टी के राजीव सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी के जितेंद्र पाल सिंह, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के सुरपति, शिवसेना की निर्मला गुप्ता, राष्ट्रीय समाज पक्ष के प्रदीप सिंह और राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के मुकेश को पीछे छोड़ दिया। वरिष्ठ सहायक कोषाधिकारी राजेश कुमार गिरि के अनुसार अभी कटरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों का निर्वाचन व्यय विवरण प्राप्त नहीं हुआ है।
सर्वाधिक खर्च करने वाले पंजीकृत दलों के प्रत्याशी
नाम पार्टी क्षेत्र व्यय राशि (रुपये)
महेश सागर आजाद समाज पार्टी पुवायां 53406
संतराम सिंह चौहान आम आदमी पार्टी जलालाबाद 141408
विशंभर दयाल शर्मा आम आदमी पार्टी तिलहर 118630
शहदेव कुमार सबका दल (यूनाइटेड) शाहजहांपुर 74276
राजीव सिंह आम आदमी पार्टी ददरौल 102856
सर्वाधिक खर्च करने वाले निर्दलीय उम्मीदवार
नाम क्षेत्र व्यय राशि (रुपये)
सुधा देवी पुवायां 31944
आलोक शर्मा जलालाबाद 125262
बाबू सिंह तिलहर 44932
वकार अहमद खां शाहजहांपुर 58257
अखिलेश कुमार ददरौल 133992