{"_id":"69a5cffe19d62503ae0b6180","slug":"elderly-woman-injured-in-pickup-collision-dies-during-treatment-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-167007-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पिकअप की टक्कर से घायल वृद्धा की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पिकअप की टक्कर से घायल वृद्धा की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
जलालाबाद। दो दिन पहले शाहजहांपुर हाईवे पर पिकअप वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल ककरहा गांव के रामपाल की 64 वर्षीय पत्नी रामलली की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस बीच, सोमवार की शाम फर्रुखाबाद हाईवे पर हुए हादसे में बाइक सवार समेत दो लोग घायल हो गए।
ककरहा निवासी रामलली शनिवार की शाम जानवरों के लिए खेत से चारा काटकर ला रहीं थीं। चारे का बोझ उनके सिर पर रखा था। गांव के सामने वाले मोड़ के पास हाईवे पार करने के दौरान शाहजहांपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद पिकअप लेकर उसका चालक भाग गया। रामलली को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि रामलली के शव का पोस्टमाॅर्टम कराकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पिकअप और उसके चालक का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, फर्रुखाबाद हाईवे पर गुनारा गांव के मोड़ के पास नगर से खरीदारी कर पैदल घर लौट रहे गुनारा निवासी शमशुद्दीन बाइक की टक्कर लग जाने से घायल हो गए। बाद में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से उस पर सवार गुरगवां निवासी विकास भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कार से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
सेहरामऊ दक्षिणी। लखनऊ-पलिया हाईवे पर रविवार को सुबह कनेंग गांव के पास आगे चल रही कार के चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया। इसके चलते पीछे आ रहे बादशाहनगर गांव के सौरभ कुमार की बाइक टकरा गई। हादसे में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद कार लेकर उसका चालक भाग गया। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। घायल के पिता दुलारे ने बताया कि सौरभ कुमार के सिर में ज्यादा चोट लगी है और उसका डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया है। थाना प्रभारी उमेश मिश्रा के अनुसार इस मामले में अभी थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बाइक चालकों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल
तिलहर। अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को हुए दो हादसों में बाइक चालकों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के निवासी रमन अपने दोस्त जुगनू के साथ सोमवार को बाइक से तिलहर आए थे। दोनों एक राइस मिलर से मिलकर लौटते वक्त दिन में करीब एक बजे लखनऊ-दिल्ली हाईवे के पूर्वी भक्सी तिराहे के पास ई-रिक्शा की बाइक में टक्कर लगने से घायल हो गए। आसपास मौजूद लाेगों ने जब तक पुलिस को सूचना दी, ई-रिक्शा लेकर उसका चालक भाग गया।
रमन की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे राजकीय मेडिकल कालेज से रेफर कराकर बरेली ले गए और वहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा, मदनापुर क्षेत्र के गांव काबिलपुर निवासी शोभित सोमवार को दोपहर बाइक से तिलहर आते वक्त राजनपुर की पुलिया से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे उनके दोस्त परविंदर ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। संवाद