फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly woman drowns in Bahgul River under suspicious circumstances.

Shahjahanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में बहगुल नदी में डूबी बुजुर्ग महिला

Sun, 23 Aug 2026 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman drowns in Bahgul River under suspicious circumstances.
जमुना देवी का फोटो। स्रोत: परिजन
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी हरिशरण की पत्नी जमुना देवी (60) रविवार अपराह्न संदिग्ध परिस्थिति में बहगुल नदी में डूब गईं। स्थानीय तैराकों के प्रयास के बाद भी वृद्धा का पता नहीं लगने पर उनकी तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन

पूर्वाह्न करीब 11 बजे अचानक जमुना देवी गांव के ही पास बहगुल नदी की ओर चली गईं। नदी के पास पहुंचने पर वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें आवाज देकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नदी में घुस गईं और कुछ ही देर में वह डूबने लगीं। इस समय नदी पूरे उफान पर है। मामले की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय तैराकों ने उन्हें नदी में तलाश करना शुरू किया।
विज्ञापन

शाम तक उनका पता नहीं लगा। जमुना देवी के पांच बेटे हैं। जिनमें से चार की शादी हो चुकी है। वह चारों बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी करते है। घर में पति हरिशरण और छोटा बेटा बबलू है। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि परिजनों से वार्ता हुई। महिला बिना बताए नदी की तरफ चली गई और किसी तरह डूब गई। तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed