फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly person slips and falls; both legs crushed by a roadways bus.

Shahjahanpur News: फिसलने से गिरे बुजुर्ग के दोनों पैर रोडवेज बस से कुचले

Sat, 18 Jul 2026 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Elderly person slips and falls; both legs crushed by a roadways bus.
मीरानपुर कटरा। शाहजहांपुर की ओर जा रही रोडवेज के हापुड़ डिपो की बस पर बृहस्पतिवार की रात चढ़ते समय तिलहर के मोहल्ला नजरपुर निवासी बुजुर्ग अली मोहम्मद उमर पैर फिसलने से नीचे गिर गए। इस दौरान उनके दोनों पैर बस के पिछले पहिये से कुचल गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा लखनऊ-दिल्ली हाईवे के ओवरब्रिज वाले चौराहे के पास हुआ। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल बुजुर्ग को एक एंबुलेंस से बरेली भेज दिया। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और उस पर बैठे यात्री दूसरी बस से गंतव्य को रवाना किए गए। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed