फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly patient admitted in Government Medical College missing, dead body found after 12 hours

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती वृद्ध मरीज लापता, 12 घंटे बाद मिला शव

Fri, 31 Mar 2023 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 31 Mar 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Elderly patient admitted in Government Medical College missing, dead body found after 12 hours
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल स्थित जनरल वार्ड में भर्ती मरीज बुधवार शाम को लापता गया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे ट्राॅमा सेंटर के पीछे ऑक्सीजन प्लांट के पास शव पड़ा मिला। शव की पहचान सिरदार (55) निवासी सरही थाना रोजा के रूप में हुई। सिर, पसली और मुंह पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डायरिया होने पर 28 फरवरी को सिरदार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में शाम करीब चार बजे भर्ती कराया था। ट्राॅमा सेंटर में उपचार के बाद उन्हें तीसरी मंजिल पर जनरल वार्ड के बेड नंबर सात पर शिफ्ट कर दिया गया। उनकी देखरेख बेटा विजय कर रहा था। बुधवार शाम साढ़े आठ बजे विजय खाना खाने के लिए अस्पताल परिसर की कैंटीन के पास आया था। 15 मिनट के बाद वह लौटा तो पिता सिरदार बेड पर नहीं मिले। उसने तलाश शुरू की। स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी।
विज्ञापन

जानकारी होने पर अन्य परिजन भी पहुंच गए। सभी ने उन्हें रोडवेज, रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर ढूंढा, लेकिन नहीं मिले। इधर, सुबह करीब नौ बजे ट्राॅमा सेंटर के पीछे शव पड़ा होने की सूचना पर अस्पताल चौकी का स्टाफ पहुंचा। शव को मोर्चरी में रखने के लिए ले जा रहा था। तभी वहां आए विजय ने शव को पहचान लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ की लापरवाही, नर्स बोली-खुद तलाश करो
रात में सिरदार को बेड से गायब देखकर उनके बेटे विजय ने वार्ड में तैनात नर्स से पिता के बारे में जानकारी ली तो उसने हाथ खड़े कर दिए। उसने विजय से कहा कि जाओ खुद तलाश करो। उसने अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी, उसने भी मदद नहीं मिली। सीसीटीवी देखने की जरूरत भी नहीं समझी। सुबह शव मिलने के बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गईं। इससे पहले भी कुछ महीने पूर्व एक मरीज अस्पताल से लापता होने के बाद उसका शव मिला था।


तीसरी मंजिल पर जाते दिखे थे सिरदार
शव मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद तीसरी मंजिल पर सिरदार अकेले जाते हुए दिखे। जबकि बाहर निकलने वाले किसी भी गेट पर उनकी लोकेशन नहीं मिली।

मरीज की मौत कैसे हुई ? इसकी जांच पुलिस करेंगे। अस्पताल स्टाफ की लापरवाही की जांच कमेटी बनाकर कराएंगे। डॉ. राजेश कुमार, सीएमएस।

-मामले की जांच कराई जाएगी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे गहनता से चेक करेगी। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -एपी सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed