{"_id":"66f9ac4dea7abee98e0db728","slug":"elderly-man-who-went-to-take-possession-of-house-dies-under-suspicious-circumstances-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-128201-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मकान का कब्जा लेने गए बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मकान का कब्जा लेने गए बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत
Mon, 30 Sep 2024 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
बृज किशोर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन के रौसर कोठी निवासी बृजकिशोर पांडेय (68) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह 29 लाख रुपये में खरीदे गए मकान का कब्जा लेने गए थे। आरोप है कि मकान का कब्जा देने के बजाय उनके साथ मारपीट की गई। माना जा रहा है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है।
गुड़गांव के अशोक विहार के रहने वाले बृजकिशोर पांडेय ने रोजा थाना क्षेत्र की लोक विहार कॉलोनी में मकान को खरीदा था। 12 सितंबर को मकान का 29 लाख रुपये का भुगतान रोजा के मोहल्ला अहमदपुर की महिला को किया था। तब उसने दस से 15 दिन में मकान खाली करने का वादा किया था। शनिवार को बृजकिशोर अपनी पत्नी बेबी पांडेय के साथ दोबारा पहुंचे। आरोप है कि महिला ने अपने परिजन के साथ मिलकर अभद्रता करते हुए मकान खाली करने से इन्कार कर दिया।
बृजकिशोर की पत्नी बेबी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि महिला, उसके व एक अन्य व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से मारपीट की। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि कब्जा लेने जाने के दौरान बृजकिशोर की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
जमा-पूंजी लगाकर खरीदा था मकान
-गुड़गांव में रहने वाले बृजकिशोर ने अपनी जिंदगी भर की जमा-पूंजी लगाकर मकान खरीदा था। मृतक की पत्नी बेबी पांडेय ने बताया कि मकान बेचने वाले दंपती व एक अन्य की 29 लाख रुपये पर नीयत खराब हो गई। बृजकिशोर की मौत से बेटी कंचन, बेटा अजय दीक्षित का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।