फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly man dies under suspicious circumstances at private hospital; negligence alleged.

Shahjahanpur News: निजी अस्पताल में बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, लापरवाही का आरोप

Thu, 23 Jul 2026 11:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies under suspicious circumstances at private hospital; negligence alleged.
शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी कस्बा निवासी 55 वर्षीय जगदीश की शहर के एक निजी अस्पताल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने डाॅक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि बाद में बगैर कार्रवाई किए शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, जगदीश के हाथ में छाला पड़ गया था। उसमें संक्रमण हो गया। बुधवार को परिजनों ने उन्हें शहर के कच्चा कटरा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में दिखाया। यहां उनकी जांच कर उन्हें भर्ती करने के लिए कहा गया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे परिजनों ने उन्हें भर्ती कराया। शाम करीब चार बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इससे नाराज परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि पांच इंजेक्शन लगाए गए। रिपोर्ट भी गायब कर दी गई। सूचना पर पहुंची चौक कोतवाली पुलिस ने जांच की। दोनों पक्षों में काफी देर बात होती रही, फिर परिजन वापस चले गए। वहीं, मृतक की पत्नी लज्जावली रो-रोकर बेसुध हो गईं हैं। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि अगर तहरीर प्राप्त होती है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed