फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly man dies under suspicious circumstances, allegation of poisoning food

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत, भोजन में जहर देने का आरोप

Tue, 07 Jan 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 07 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies under suspicious circumstances, allegation of poisoning food
शाहजहांपुर। संदिग्ध हालात में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बेटे ने चाचा और चचेरे भाई पर खाने में जहर मिलाकर खिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि थाना निगोही क्षेत्र के गांव मुड़िया जमा खां में खेतीबाड़ी देखने शुक्रवार को उसके पिता सियाराम (65 वर्ष) छोटी बहन प्रेमवती के साथ गए थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले उसके चाचा और उसके बेटे ने रविवार शाम को पिता सियाराम की दावत दी। खाना खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद चाचा धनपाल और चचेरे भाई राजकुमार ने पिता को घर के बाहर फेंक दिया। प्रेमवती ग्रामीणों की मदद से पिता को लेकर राजकीय मेडिकल पहुंचीं। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रमोद का आरोप है कि चाचा और चचेरे भाई ने उनके पिता को खाने में जहर मिलाकर खिला दिया। इससे उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। प्रभारी निरीक्षक निगोही अरविंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed