फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly man dies in a closed house, police arrives after foul smell comes

Shahjahanpur News: बंद मकान में बुजुर्ग की मौत, दुर्गंध आने पर पहुंची पुलिस

Mon, 08 Sep 2025 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in a closed house, police arrives after foul smell comes
रोजा। थाना क्षेत्र की आदर्श नगर काॅलोनी की गली नंबर नौ में मकान में अकेले रहने वाले 72 वर्षीय अवधेश गुप्ता की मौत हो गई। रविवार की शाम मकान से दुर्गंध आने पर मोहल्ले वालों ने पार्षद अरविंद राजपाल को सूचना दी। पुलिस ने ताला तोड़कर शव को निकाला है।
विज्ञापन

पड़ोसियों के अनुसार, अवधेश अस्थमा से पीड़ित थे। करीब दस वर्ष पहले मां का निधन होने पर लोगों को सूचना नहीं दी थी और शव रिक्शे पर रखकर चले गए थे। वह पड़ोसियों से भी ज्यादा मतलब नहीं रखते थे।
विज्ञापन

चार से पांच दिन से उन्हें लोगाें ने घर के बाहर नहीं देखा था। रविवार शाम को दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दीवार के सहारे अंदर प्रवेश किया। अंदर दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर अंदर पहुंची। उनका शव तख्त के ऊपर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर का आधे से ज्यादा हिस्सा गायब था। आशंका है कि बिल्ली ने नोंच खाया होगा। उसके ऊपर बिजली के तार पड़े थे और टीवी चल रहा था। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed