फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly man dies after being hit by vehicle while going to defecate

Shahjahanpur News: शौच के लिए जाते समय वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Tue, 23 Jan 2024 04:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 23 Jan 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by vehicle while going to defecate
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव सातेपुर निवासी नत्थू लाल (70) की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह खेत में शौच के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। वाहन समेत चालक भाग गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब नौ बजे नत्थू लाल छतेनी-मूड़ाकली की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित खेत में शौच को जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर दूर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल होने पर सीएचसी लेकर जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने वाहन की तलाश को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सड़क पार कर रही महिला की ट्रक की टक्कर से मौत
शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र के गांव सैंजना में सड़क पार करते समय घूरन्ना (55) की ट्रक की टक्कर लगने से मौके हो गई।
घूरन्ना के बेटे रक्षपाल की तबीयत खराब चल रही है। रविवार को वह बेटे को दवा दिलाने के लिए जलालाबाद आई थी। शाम को अतिबरा अड्डे के पास ई-रिक्शे से दोनों उतर गए। रक्षपाल ने सड़क पार कर ली। उनके पीछे चल रही घूरन्ना को सड़क पर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। रक्षपाल उन्हें लेकर सीएचसी पर ले गया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार गंभीर घायल



पुवायां। लखीमपुर खीरी के कस्बा मोहम्मदी निवासी रामकुमार पीलीभीत गए थे। सोमवार शाम छह बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। पुवायां नाहिल मार्ग पर मंडी समिति के पास एक कार उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में रामकुमार गंभीर घायल हो गए। चालक कार लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंचे रिश्तेदार ने रामकुमार को अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से खीरी ले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed