{"_id":"6a860ad0095c9ea00e07350c","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-a-train-shahjahanpur-news-c-4-bly1039-948993-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के जिरोनिया गांव निवासी 65 वर्षीय मंगली प्रसाद की मंगलवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि मंगली प्रसाद दो दिन पहले सुबह करीब आठ बजे घर से शाहजहांपुर जिले के निगोही क्षेत्र स्थित सुनारे गांव में अपनी ससुराल गए थे। वह रात में वहीं रुके। मंगलवार को घर लौटने के लिए निकले थे। इसी दौरान शाम के समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। जानकारी पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया। मंगली प्रसाद के छह बच्चे हैं। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद