फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly man dies after being hit by a bike

Shahjahanpur News: बुजुर्ग की बाइक की टक्कर लगने से मौत

Fri, 13 Feb 2026 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by a bike
छविनाथ का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर मिर्जापुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह हादसा हो गया। बाइक की टक्कर लगने से पैदल जा रहे पहाड़पुर गांव निवासी 65 वर्षीय छविनाथ की मौत हो गई।
विज्ञापन

बलवीर सिंह ने बताया कि चाचा छविनाथ भैंस दूध बेचने के लिए डेयरी जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से चाचा काफी दूर उछलकर गिरे और उनकी मौत हो गई। हादसे को देख लोगों की भीड़ लग गई। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। ग्रामीणों ने दो लोगों को मौके से पकड़ लिया, लेकिन तीसरा भाग गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चाचा की आर्थिक स्थिति कमजोर है। दो महीने पूर्व हादसे में उनका बेटा आलोक घायल हो गया था। उनका बेटा घर पर ही रहता है। छविनाथ परिवार का खर्च उठा रहे थे। चाची की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है। मिर्जापुर थाना प्रभारी निरीक्षक सोनी शुक्ला ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed