फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Elderly Farmer Humiliated in Public Over a Trivial Matter

Shahjahanpur News: मामूली बात पर बुजुर्ग किसान को सरेराह किया अपमानित

Sat, 14 Mar 2026 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Elderly Farmer Humiliated in Public Over a Trivial Matter
गांव नाहिल में बुजुर्ग को बनाया मुर्गा। स्रोत : वीडियो ग्रैब
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव नाहिल में एक बुजुर्ग को सरेराह अपमानित किए जाने का मामला सामने आया है। मामूली बात पर बुजुर्ग को न केवल मुर्गा बनाया गया, बल्कि पैरों पर सिर रखवाकर माफी मंगवाई गई। इस बीच किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। आठ मार्च का वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नाहिल में कुछ दिन पहले दो पक्षों के बीच मामूली विवाद पर मारपीट हो गई थी। एक पक्ष की ओर से पांच मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पहले से रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पक्ष की ओर से सात मार्च को भी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

आरोपी पक्ष को थाने लाए जाने पर महिलाओं के कहने पर गांव के एक बुजुर्ग किसान जो अनाज की आढ़त भी करते हैं, ने आरोपियों को खाना पहुंचा दिया। इससे दूसरा पक्ष नाराज हो गया। जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है, उसमें से कई लोग दूसरे पक्ष के डर से घर से लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग के अनुसार आठ मार्च को दूसरे पक्ष के विवेक, विवेक के पिता मनोज उर्फ पप्पू, छुन्ने और विक्कू आकर गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान भीड़ लग गई। आरोपियों ने बुजुर्ग को मुर्गा बना दिया और उनका सिर अपने पैरों पर रखवाकर माफी मंगवाई। इस बीच किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और एक-दूसरे को भेजना शुरू कर दिया।
अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की तो पुलिस बुजुर्ग को घर से थाने लाई और तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली। बुजुर्ग के अनुसार 13 मार्च काे उनके खेती के साझीदार से भी आरोपियों ने मारपीट की थी। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि बुजुर्ग की तहरीर पर विवेक, मनोज उर्फ पप्पू, छुन्ने और विक्कू पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

--
सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो की जांच कराकर पीड़ित की पहचान की गई। पीड़ित से वार्ता कर तहरीर प्राप्त की गई। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

गांव नाहिल में बुजुर्ग को बनाया मुर्गा। स्रोत : वीडियो ग्रैब

गांव नाहिल में बुजुर्ग को बनाया मुर्गा। स्रोत : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed