{"_id":"5f6a46fa8ebc3ee2bc65dcb6","slug":"elder-brother-turns-out-to-be-a-murderer-of-a-bsc-student-arrested-shahjahanpur-news-bly4207642134","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा भाई निकला बीएससी के छात्र का कातिल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा भाई निकला बीएससी के छात्र का कातिल, गिरफ्तार
विज्ञापन
सिंधौली (शाहजहांपुर)। एसपी एस आनंद के निर्देशन में सिंधौली पुलिस ने पांच दिन पहले गांव कटौल निवासी बीएससी के छात्र परविंदर सिंह की हत्या का खुलासा कर दिया। उसका कातिल बड़ा भाई मुखविंदर सिंह निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अपनी पत्नी और छोटे भाई के बीच नजदीकी संबंधों होने का शक था।
एसपी एस. आनंद ने बताया कि 17 सितंबर की रात सिंधौली इलाके के कटौल गांव निवासी बीएससी का छात्र परविंदर सिंह की घर की छत पर सोते समय बांका से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। खास बात यह कि परिवार वाले घर के आंगन में सोते रहे, जिन्हें घटना के बारे में पता तक नहीं चला। उनकी छत पर कहीं और से आने जाने का रास्त भी नहीं था। पिता हरवंश सिंह की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
सिंधौली इंस्पेक्टर जगनारायण पांडेय ने विवेचना शुरू की तो शक की सुई परिवार वालों की ओर गई। कुछ सुबूत जुटाने के बाद पुलिस ने मृतक परविंदर सिंह के बड़े भाई मुखविंदर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर मुखविंदर ने घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान मुखविंदर सिंह ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी और परविंदर सिंह के नजदीकी संबंध हैं। परविंदर ने नहाने के दौरान का वीडियो बना लिया था, जिससे ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने मंगलवार को हत्यारोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।