फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Eight year old child kidnapped and killed for tantric activity in Shahjahanpur

शाहजहाँपुर: शाहजहांपुर में तांत्रिक क्रिया के लिए आठ साल के बच्चे की अपहरण कर हत्या

Mon, 20 Feb 2023 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 20 Feb 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Eight year old child kidnapped and killed for tantric activity in Shahjahanpur
कांट (शाहजहांपुर)। कांट थाना क्षेत्र के गांव मीरवैश्यपुर निवासी नन्हे के आठ वर्षीय बेटे उत्तम सिंह की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार शाम करीब चार बजे नन्हे सिंह के गेहूं के खेत में पड़ा मिला। मरघट के पास ही उसकी चप्पल पड़ी मिलीं। शरीर पर सुई चुभोए जाने के निशान मिले हैं। एसपी एस. आनंद ने प्रथमदृष्टया जांच के बाद तंत्र-मंत्र को लेकर बच्चे की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाले नन्हे सिंह का बेटा उत्तम रानी देवी पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। नन्हे के बड़े भाई उदयभान की जलालाबाद में ब्याही बेटी के परिवार में किसी की मृत्यु हो गई थी। इसके चलते नन्हे, उनके भाई उदयभान, छोटे सिंह और रईस जलालाबाद गए थे। इस बीच करीब दस बजे उत्तम घर से लापता हो गया। शाम करीब चार बजे परिजन लौटे तो उत्तम को घर में न पाकर तलाश शुरू की। देर रात तक तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब पौने आठ बजे उदयभान के बेटे प्रशांत के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को खुटरिया गांव का बताया। कहा, उनके चचेरे भाई उत्तम को उसने दो लोगों के साथ जाते देखा था। उनका नाम नहीं बताएंगे। अनहोनी की आशंका के चलते रविवार को नन्हे सिंह ने थाने में तहरीर दी। शाम करीब चार बजे गांव के पश्चिम में खुटरिया गांव की ओर जाने वाली रोड पर दक्षिण की ओर कच्ची सड़क पर स्थित नन्हे सिंह के खेत में उत्तम सिंह का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी शर्ट ऊपर की ओर थी। पेट और सीने पर सुई चुभोने के निशान मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली। इसके बाद गंगा पट्टी उर्फ चढ़रिया में मंदिर और मरघट के पास बच्चे की चप्पल पड़ी मिलीं। घटना के बाद एसपी एस. आनंद और सीओ सदर अमित चौरसिया ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बेटे का शव देख बिलख पड़ी मां, बोली-हमने किसी का क्या बिगाड़ा
नन्हे के परिवार में पत्नी विनीता, 12 वर्ष का बेटा अनिकेत, उत्तम सिंह और छह साल की बेटी छाया है। रविवार को किसी ने एक बच्चे का शव खेत में पड़ा होने की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। शव को देखकर मां विनीता देवी दहाड़े मारकर रो पड़ीं। वह रोते-रोते बेहोश हो गई। पिता नन्हे के आंसू भी नहीं थम रहे हैं। विनीता होश में आने के बाद सिर्फ यहीं कहती हैं- हमने किसी का क्या बिगाड़ा था, जो मेरे बेटे की जान ले ली।

पुलिस ने नहीं दिखाई तेजी
बालक के लापता होने के बाद अगले दिन नन्हे सिंह के भतीजे के पास फोन आया। इसके बाद पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी। फिर भी पुलिस ने तेजी नहीं दिखाई। नन्हे सिंह ने किसी से रंजिश से इन्कार किया है।

तंत्र-मंत्र की ओर इशारा कर रहे हालात
उत्तम सिंह के शव को देखकर तंत्र-मंत्र के चलते हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। उसके शरीर पर सुइयों को चुभाया गया। कुछ दूरी पर ही मरघट और मंदिर के पास चप्पल पड़ी मिलीं। गेहूं की फसल भी कुछ दूर तक कुचली मिली है। पीठ भी छिली है। लग रहा है कि जैसे उसे काफी दूर तक घसीटा गया हो। आशंका है कि किसी ने अपहरण कर तंत्र-मंत्र करने के बाद उसकी हत्या कर दी।


- बालक के पेट में सुइयां चुभी होने और मरघट व मंदिर के पास चप्पलें मिलने से तंत्र-मंत्र के चलते हत्या की आशंका है। एसओजी व थाना पुलिस को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है। - एस.आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed