{"_id":"6aa2762b0fcffa421205a915","slug":"eight-year-old-boy-dies-after-drowning-in-a-drain-in-shahjahanpur-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: नाले में डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत, पुल के पास जाल में फंसा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: नाले में डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत, पुल के पास जाल में फंसा मिला शव
Thu, 10 Sep 2026 02:50 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:50 PM IST
सार
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में बुधवार शाम गरई नाले में डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। बृहस्पतिवार सुबह पुल के पास उसका शव मिला।
विज्ञापन
पुल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र की बबौरी ग्राम पंचायत के मजरा खपटी में बुधवार शाम गरई नाले में डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक गांव के अन्य बच्चों के साथ जानवर चराने गया था। नाले में नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। देर रात तक तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। बुधवार सुबह पुल के पास जाल में उसका शव फंसा मिला।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान रामदेव के अनुसार, खपटी निवासी महेंद्र का पुत्र नितीश बुधवार शाम अन्य बच्चों के साथ गांव से दूर गरई नाले के पास जानवर चराने गया था। इसी दौरान सभी बच्चे नाले में नहाने लगे। नहाते समय नितीश गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ मौजूद बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बदायूं: रामगंगा की बाढ़ ने बढ़ाईं दुश्वारियां, घरों में भरा पानी, सड़कें डूबी; कटान से सिमरिया गांव पर खतरा
विज्ञापन
सूचना पर ग्रामीण नाले में बालक की तलाश में जुट गए। देर रात तक उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित पुल के पास नाले में जाल डाला गया। बृहस्पतिवार सुबह जाल में नितीश का शव फंसा मिला। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि बालक की नाले में डूबने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।