फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Eight wedding guests injured in a brawl over dancing to a DJ

Shahjahanpur News: डीजे पर नाचने के विवाद में चले लाठी-डंडे, आठ बराती घायल

Thu, 12 Mar 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Eight wedding guests injured in a brawl over dancing to a DJ
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर के पास एक बरातघर में मंगलवार को देर रात बरात चढ़ने के दौरान डीजे पर नाचने के मुद्दे पर बरातियों का कुछ ग्रामीणों से विवाद हो गया। कुछ ही देर में मामला इतना तूल पकड़ गया कि कुछ लोगों ने बरातियों पर लाठी-डंडे, सरिया और फरसे से हमला कर दिया। हमले में आठ बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है। इस बीच, तहरीर मिलने पर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के गांव ढंढरुआ निवासी अखिलेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके गांव के प्रभात आर्य के पुत्र की बरात नगर के बालाजी मैरिज लॉन में आई थी। मंगलवार को देर रात करीब डेढ़ बजे डीजे पर नाचने के दौरान बरातियों से ग्रामीणों की मामूली कहासुनी हो गई। उनका आरोप है कि कुछ देंर बाद कटरा क्षेत्र के गांव छिकड़ापुर के छह लोग कई अन्य अज्ञात लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए और बरात पक्ष पर लाठी-डंडों, सरिया व फरसे से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में जसवीर, जगवीर, दुर्वेश, अखिलेश, रामू, पुष्पेंद्र, लालाराम और सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। तहरीर में बरात पक्ष के कई लोगों ने गले में पहनी सोने की चेन छीनने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि बरातियों के साथ मारपीट हुई है, लेकिन उनसे सोने की चेन छीनने का आरोप प्रथमदृष्टया जांच में निराधार प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों का सुराग भी लगाया जा रहा है।

---
दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज

बालाजी मैरिज लॉन में मंगलवार रात मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बरेली के फरीदपुर के गांव ढंढरुआ निवासी अखिलेश की ओर से मीरानपुर कटरा के छिकरापुर निवासी राजपाल, रजनीश, रंजीत, कमलेश, राहुल, ऋषिपाल, धीरेंद्र समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं, रजनीश की ओर से जगवीर, जसवीर, अखिलेश, पवन व आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तिलहर थाना प्रभारी जुगल किशोर पाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed