फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Eid-ul-Fitr Today... Shoppers' Enthusiasm Outshines the Rain

Shahjahanpur News: ईद-उल-फितर आज...बारिश पर भारी पड़ा खरीदारों का उत्साह

Sat, 21 Mar 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Fitr Today... Shoppers' Enthusiasm Outshines the Rain
ईदगाह बड़े खुत्बे में सफाई करते कर्मचारी। संवाद
शाहजहांपुर। रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को ईद-उल-फितर को पुरखुलूस माहौल में मनाया जाएगा। ईद को लेकर शुक्रवार को पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। लोगों ने पूरे दिन खरीदारी की। ईदगाह बड़े खुत्बे में सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई। मेले में दुकानें लगने के साथ ही झूले भी लगाए गए।
विज्ञापन

रमजान मुबारक के अंतिम दिन मौसम खराब होने के बावजूद लोगों ने खूब खरीदारी की। सेवईं, सूतफेनी, फल, ड्राई फ्रूट की दुकानों पर भीड़ रही। इसी तरह रेडिमेड कपड़ाें की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। टेलर की दुकानें भी लोगाें से भरी नजर आईं। देर रात तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

हालांकि, दिन में बारिश हाेने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर ईदगाह बड़े खुत्बे व छोटे खुत्बे, ईदगाह गदियाना और जामा मस्जिद में तैयारियां पूरी की गईं। बड़े खुत्बे में सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ने के कारण खराब मौसम होने के बावजूद नगर निगम के कर्मचारी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर के परिसर में सफाई कराने के साथ ही चूने का छिड़काव कर सफ बनाईं गईं। इससे नमाजियों को कतारबद्ध होने में दिक्कत नहीं आएगी। यहां पर मेले में दुकानें भी सज गईं। बच्चों के लिए झूले लगाए गए।
--------------
शाहजहांपुर में ईद की नमाज का समय
-8 बजे बड़ा खुत्बा ईदगाह।
-8:30 बजे छोटा खुत्बा ईदगाह।
-8:30 बजे ईदगाह गदियाना व जामा मस्जिद में नमाज।
--
कटरा में सुबह आठ बजे होगी नमाज
मीरानपुर कटरा। प्रमुख खानकाह-ए-कलीमियां में सुबह सवा आठ बजे नमाज होगी। इसी तरह नगर की ईदगाह, बाड़े शरीफ, नूरी मस्जिद, अल मदीना मस्जिद में सुबह आठ बजे, छिपियान मस्जिद में 8:15 बजे, डाकखाने वाली मस्जिद में 7:30 बजे, गौसिया मस्जिद में 7:15 बजे, मोहल्ला मुगलान की मुगलान वाली मस्जिद में 7:45 बजे नमाज अदा कराई जाएगी।

--
निगोही जामा मस्जिद में सुबह साढ़े आठ बजे होगी नमाज

निगोही। ईद-उल-फितर के लिए कस्बे की मस्जिदों में ईद की नमाज का समय तय कर दिया गया है। जामा मस्जिद के सदर मोहम्मद इकबाल खां ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे नमाज होगी। ईदगाह गुलशन रजा में 8:30 बजे, ईदगाह गौस नगर में नौ बजे, इस्लामनगर गौटिया मस्जिद व खेड़े वाली नई मस्जिद में आठ बजे नमाज होगी। संवाद


--



ईद-उल-फितर शनिवार को मनाई जाएगी। ईद के लिए नमाज का समय पहले ही तय कर लिया गया था। लोग अमन के साथ त्योहार को मनाएं। ईद से पहले गरीबों की मदद करें।



-मौलाना हुजूर अहमद मंजरी, शहर पेश इमाम

ईदगाह बड़े खुत्बे में सफाई करते कर्मचारी। संवाद

ईदगाह बड़े खुत्बे में सफाई करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed