{"_id":"6ad13b0b4f22e25f4d00dc6a","slug":"effective-solutions-must-be-found-for-the-problems-faced-by-entrepreneurs-and-traders-dm-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-187594-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों-व्यापारियों की समस्याओं का हो प्रभावी समाधान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों-व्यापारियों की समस्याओं का हो प्रभावी समाधान : डीएम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति और व्यापारी बंधुओं की बैठक में समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। रोजा औद्योगिक क्षेत्र में जल निकासी के लिए एक नवंबर से नाला निर्माण शुरू कराने के लिए कहा।
जमौर गोटिया की क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण शुरू कराने और औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। व्यापारियों की मांग पर बहादुरगंज पचराह से कचहरी और कचहरी-चिनौर मार्ग की मरम्मत कराने के लिए कहा।
डीएम ने सड़कों से अनुपयोगी विद्युत व टेलीफोन खंभे हटाने, अवैध पार्किंग बंद कराने, सड़कों पर गोवंश छोड़ने वालों पर कार्रवाई और अवैध विज्ञापन व होर्डिंग्स के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्यमियों और व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी न हो और शिकायतों का प्रभावी निस्तारण किया जाए। इस दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, उपायुक्त उद्योग संजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद