फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Effect of heat... The number of skin patients doubled in the Government Medical College

Shahjahanpur News: गर्मी का असर... राजकीय मेडिकल कॉलेज में दोगुनी हुई त्वचा रोगियों की संख्या

Tue, 20 May 2025 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 20 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Effect of heat... The number of skin patients doubled in the Government Medical College
डाॅ. ऊषा चंद्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर स्किन विभाग, राजकीय मेडिकल कॉलेज। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। गर्मी के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज में त्वचा रोगियों की संख्या पहले के मुकाबले दोगुनी हो गई है। एलर्जी, दाद-खाज-खुजली व लाल दानें निकलने की समस्या लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। पसीने से फंगल इंफेक्शन के मामले भी बढ़े हैं।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज में अप्रैल तक रोजाना 150 मरीज ऐसी समस्या लेकर पहुंच रहे थे। अब रोजाना लगभग 250-300 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। त्वचा रोग कक्ष में पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती। वहीं, गर्मी के चलते अन्य बीमारियों के भी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ओपीडी में रोजा 14-15 सौ पर्चे बन रहे हैं। स्किन विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. ऊषा चंद्रा ने बताया कि तेज धूप में खासकर दोपहर में बाहर जाने से बचने की जरूरत है। इस वजह से एलर्जी हो सकती है। यदि कमरा हवादार नहीं है और तेज गर्मी की वजह से पसीना आ रहा है तो भी ये रोग हो सकता है। उन्होंने बताया कि ओपीडी में ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों की संख्या अधिक हैं।
विज्ञापन

-----------------
ये बरतें सावधानी


डॉ. ऊषा चंद्रा ने बताया कि इस मौसम में पानी ज्यादा पीयें। धूप व गर्मी से बचाव करें और सूती व ढीले कपड़े पहनें। नहाने के बाद शरीर को अच्छे से पोछें। दिक्कत होने पर डाॅक्टर की सलाह से मेडिकेटिड क्रीम या लोशन का इस्तेमाल करें। डाॅक्टर द्वारा सुझाए गए ट्रीटमेंट का कोर्स पूरा करें। अपना तौलिया या कपड़ों को साझा न करें, क्योंकि इससे संक्रमण फैल सकता है। हर दिन मोजे बदलें या फिर खुले मुंह वाली चप्पल पहनें, ताकि पैरों में होने वाले फंगल इंफेक्शन से बचा जा सके। विटामिन सी युक्त भोजन व फलों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed