फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   education

परीक्षा से वंचित छात्रों के समर्थन में अभाविप ने किया प्रदर्शन

Sat, 17 Jul 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
education
पुवायां। प्रवेश पत्र नहीं मिलने पर परीक्षा से वंचित 90 छात्र, छात्राओं के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परषिद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के पास जमकर प्रदर्शन किया। पुतला भी दहन किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि संगीता देवी, अंशु देवी, माधुरी गौतम, रिंकी सक्सेना, गुंजन गुप्ता, पवन गुप्ता, शिवांश दीक्षित, सुमित कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, अवनीश कुमार, अमित कुमार, जसप्रीत सिंह आदि छात्र-छात्राओं ने 15 जुलाई को बंडा पुलिस को तहरीर दी थी कि वे लोग बंडा के गांव पटना स्थित विद्या देवी महाविद्यालय के विद्यार्थी हैं। उन्होंने अपनी पूरी फीस स्कूल में जमा कर दी थी, लेकिन स्कूल प्रबंधक ने विश्वविद्यालय में समय से फीस जमा नहीं की। वे लोग कई बार प्रवेश पत्र की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनको आज कल कर टरकाया जाता है।
विज्ञापन

15 जुलाई को बीएससी, बी कॉम द्वितीय वर्ष के छात्र, छात्राओं की परीक्षा थी। सुबह दस बजे तक प्रवेश पत्र नहीं मिलने पर कॉलेज प्रबंधन से बात की गई तो पूरी फीस जमा नहीं होने की बात कह कर छात्र, छात्राओं को भगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छात्र, छात्राओं को जांच कर कार्रवाई की आश्वासन दिया था। उधर कॉलेज प्रबंधक वरुण यादव ने कहा था कि विश्वविद्यालय फीस जमा करने के लिए बार बार तारीख बढ़ाता रहा, लेकिन कुछ छात्र, छात्राओं ने फीस नहीं जमा की। जिन छात्र, छात्राओं की पूरी फीस जमा नहीं हुई थी वे परीक्षा से वंचित रह गए। परीक्षा से वंचित छात्र, छात्राओं को शुक्रवार को बरेली विश्वविद्यालय ले जाएंगे।
शुक्रवार को छात्र, छात्राएं कॉलेज पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला और स्टाफ गायब था। इससे नाराज छात्र, छात्राओं ने कॉलेज के गेट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बंडा इकाई के बैनर तले जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस दौरान पुतला भी दहन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान चरनजीत सिंह, जसप्रीत, गुंजन, दीप सिंह, गौरव, सुमित, जितेंद्र शिवांश, रिंकी, माधुरी, संगीता सहित तमाम छात्र छात्राएं मौजूद रहे। छात्रों ने न्याय की गुहार की है।

-
छात्र, छात्राओं को विश्वविद्यालय के अंदर जाने नहीं दिया जाता है। मैं स्वयं विश्वविद्यालय गया था। छात्रों की फीस जमा नहीं होने के संबंध में वाइस चांसलर को पत्र देकर परीक्षा कराने की मांग की है। विश्वविद्यालय से जैसा निर्णय आएगा, उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा।
-वरुण यादव, प्रबंधक विद्या देवी महाविद्यालय पटना बंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed