{"_id":"60ba74608ebc3e40c8409b8e","slug":"education-shahjahanpur-news-bly4487413127","type":"story","status":"publish","title_hn":"वापस मंगाई जाएंगी पांच लाख से अधिक कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वापस मंगाई जाएंगी पांच लाख से अधिक कॉपियां
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा निरस्त होने के बाद परीक्षा केंद्रों पर भेजी गईं उत्तर पुस्तिकाओं को वापस मंगाया जाएगा।
बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में जिले के 41789 और इंटर के 34832 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड के मानक के आधार पर परीक्षाओं के लिए पांच लाख से अधिक कॉपियां परीक्षा के लिए भेजी गईं थीं। अब इन कॉपियों को परीक्षा केंद्रों से वापस मंगाया जाएगा।
डीआईओएस शौकीन सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए 138 केंद्र बनाए गए थे। जिसमें हाईस्कूल व इंटर के 76621 परीक्षार्थियों को परीक्षाएं देनी थी। कोरोना संक्रमण के चलते छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर सरकार ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है। परीक्षाओं को कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से सादी उत्तर पुस्तिकाओं को दो सेट अ और ब में आवंटित किया गया था। इनमें हाईस्कूल के लिए अ कॉपियां 212758 और ब कॉपियां 85103 कुल 297861 आवंटित हुईं। इंटरमीडिएट के लिए अ कापियां 161982 और ब कॉपियां 48595 कुल 210577 आवंटित हुईं। इस तरह से कुल 508438 कॉपियां आवंटित की गई थीं। अब जब बोर्ड परिक्षाओं को निरस्त कर दिया गया है, तो परीक्षा केंद्रों को आवंटित की गईं उत्तर पुस्तिकाओं को वापस मंगाया जाएगा। जिसको अगले वर्ष की परीक्षा में प्रयोग लाया जाएगा।