{"_id":"4cdc77cb4df2eb8d1710e0f82e34b4cf","slug":"education-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसिलिंग को उमड़ा अभ्यर्थियों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसिलिंग को उमड़ा अभ्यर्थियों का सैलाब
शाहजहांपुर
Updated Sun, 11 Jan 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे से समय तक विवादों की वजह से घिरी रही 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की चौथी काउंसिलिंग के दूसरे दिन शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में अभ्यर्थियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तीन दिनों में अधिक से अधिक जिलों में काउंसिलिंग कराने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ ददरौल स्थित डायट में पहुंची। इस वजह से वहां पर बनाए गए 23 काउंटरों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी लाइनें लगी रहीं। वाहनों और अभ्यर्थियों की भीड़ के हिसाब से वहां दिन भर मेले जैसा माहौल रहता है।
फार्म पहले जमा करके निकलने के फेर में तमाम अभ्यर्थी सुबह सात बजे से ही लाइनों में लग जाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि सभी अभ्यर्थियों को तीन दिनों में अधिक से अधिक स्थानों पर काउंसिलिंग कराने की छूट दे दी गई है। इस वजह से अभ्यर्थी अधिक से अधिक जिलों में दौड़ लगा रहे हैं।
अधिक संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने से काउंसिलिंग प्रक्रिया को सुबह आठ बजे के बाद से ही शुरू कर दिया जाता है। इस पर दिन भर अभ्यर्थियों की भीड़ जमा रहती है। इसके चलते वहां पर रोजाना हजारों की संख्या में चौपहयिा और दोपहिया वाहन पहुंचते हैं, जिन्हे खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह डायट में नहीं है। इस वजह से वहां आसपास खाली पड़े खेतों में वाहनों को खड़ा किया जाता है। इस दौरान डायट प्राचार्य गजराज सिंह समेत रिपुदमन सिंह, सौरभ अवस्थी आदि लोगों ने काउंसिलिंग कराई।