फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   education

बच्चों को बहुत याद आए डॉ. कलाम

Fri, 16 Oct 2015 11:35 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 16 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
education
 भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं ने भी डॉ. कलाम का भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकर्रा रसूलपुर में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थी जीवन में डॉ. कलाम का व्यक्तित्व विषयक भाषण प्रतियोगिता हुई। जिसमें मीरा ने प्रथम, अनमोल ने द्वितीय और रागिनी ने तृतीय स्थान पाया। समापन पर न्याय पंचायत प्रभारी रूफिया खान ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इससे पूर्व श्रीमती खान ने डॉ. कलाम के जीवन पर प्रकाश डाला और बच्चों का आह्वान किया कि वह उनके आदर्शों को जीवन में उतारें। हरजीत रानी के संचालन में हुए कार्यक्रम में अनीता वर्मा ने आभार जताया। व्यवस्था में प्रीति वर्मा, सौम्या गुप्ता आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

उधर, माधवराव सिंधिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम का जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने डॉ. कलाम के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य मीरा भाटिया ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह डॉ. कलाम के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हुए उनकी आदर्शों को जीवन में उतारें। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता भी हुई, जिसके विजेताओं को प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया। रिचा, जावेद आदि का व्यवस्था में योगदान रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed